{"_id":"5797c97a4f1c1b697d21f1b4","slug":"trailer-collided-just-crashed-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर से टकराकर बस दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेलर से टकराकर बस दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 27 Jul 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर मिर्जामुराद थाना क्षेत्र अंतर्गत कछवा रोड पुलिस बूथ के समीप मंगलवार को वाराणसी से इलाहाबाद जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस सामने से आ रहे ट्रेलर से टकराकर सड़क किनारे खुले नाले में जा गिरी। हादसे में छह यात्री और चालक व परिचालक घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों ने नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि पुलिस के आने से पहले ही बस के चालक और परिचालक अस्पताल से भाग निकले। वहीं, ट्रेलर का भी चालक भी ट्रेलर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बस और ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है।
बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण उसमें सवार यात्री गाजीपुर के बभनौली के लालचंद पांडेय, भदोही के ज्ञानपुर के गिरिधरपुर की रचना दूबे और उनका बेटा संस्कार, शिवपुर की नादिरा बानो, भोजूबीर के विशाल कुमार और मिर्जापुर के जिगना के कन्हैया पटेल को चोट आई है। ग्रामीणों का कहना था कि नाले के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया अन्यथा बस पलट जाती।