फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tinsed son was killed in the truck rammed

टिनशेड में घुसा ट्रक दामाद की जान गई

Wed, 08 Jun 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 08 Jun 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
भदोही से वाराणसी जा रहा तेज रफ्तार ट्रक मंगलवार की भोर में कपसेठी चौराहा स्थित पारसनाथ विश्वकर्मा के घर के सामने टीनशेड में जा घुसा। बताया जाता है कि आरटीओ कर्मी बहरी नाला से ट्रक का पीछा किए थे। दुर्घटना होते ही सभी वापस हो लिए। उधर, ट्रक की चपेट में आकर ससुराल आए दामाद धर्मेंद्र विश्वकर्मा (30) की मौत हो गई जबकि हिमांशु और सुरेश घायल हो गए।
विज्ञापन


शोर सुनाई देते ही ग्रामीणों ने घेरेबंदी कर ट्रक चालक सुनील कुमार को पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। आरटीओ कर्मियों को लेकर ग्रामीणों में खासा गुस्सा है।
विज्ञापन

कपसेठी चौराहा पर पारसनाथ विश्वकर्मा का मकान है। घर के सामने ही टीनशेड कमरा है। सोमवार की रात टीनशेड के नीचे ही जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के कोटगांव से आया पारसनाथ का दामाद धर्मेंद्र, नाती हिमांशु (16) और भांजा सुरेश (23) सोये हुए थे। अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर तीनोें गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से तीनों को पीएचसी सेवापुरी ले जाया गया। हालत गंभीर देखते हुए तीनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में ही धर्मेंद्र की मौत हो गई जबकि हिमांशु और सुरेश की हालत गंभीर है। उधर, घटना को लेकर परिवहन विभाग के कर्मियों से ग्रामीण खासे नाराज दिखे। सभी ने कहा कि मामले की शिकायत जल्द ही जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed