{"_id":"5955625d4f1c1be1058b45ee","slug":"three-person-arrest-in-varanasi-who-cheat-for-prime-minister-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री से जुड़ी योजनाओं के नाम पर ठगी करने वाली महिला सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानमंत्री से जुड़ी योजनाओं के नाम पर ठगी करने वाली महिला सहित तीन गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 30 Jun 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन और आवास योजना के नाम पर लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाली एक महिला सहित तीन लोगों को क्राइम ब्रांच की साइबर सेल और सिगरा पुलिस की संयुक्त टीम ने उनके घर से गिरफ्तार किया है।
तीनों की शिनाख्त नोएडा के सेक्टर 12 निवासी भूपेंद्र कुमार उर्फ मास्टर साब, गौतम बुद्ध नगर के पुराना हैबतपुर गौड़ सिटी चौक नोएडा एक्सटेंशन के मो. वारिस जौहर और नई दिल्ली सुल्तानपुरी के लोहा मार्केट गली की सरोज गर्ग केे तौर पर हुई है। तीनों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया।
सिगरा निवासी आदित्य नारायण मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कराया था कि प्रधानमंत्री मुद्रा लोन और आवास योजना के नाम पर उनसे 80 हजार रुपये चेक और आरटीजीएस के माध्यम से लिया गया।
विज्ञापन
तफ्तीश शुरू हुई तो सामने आया कि भूपेंद्र कुमार प्रधानमंत्री मुद्रा लोन और आवास योजना के नाम पर फ्राड करने वालों का सरगना है। भूपेंद्र फर्जी आईडी पर अपनी गैंग के सदस्यों को सिम उपलब्ध कराता है।
मो. वारिस उसका सहयोगी है जबकि सरोज दोनों की गैंग के 150 सदस्यों में से एक है। सिगरा थानाध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने बताया कि भूपेंद्र मोबाइल कंपनियों के कुछ लोगों की मदद से आमजन के फोन नंबर एकत्र कर फोन करता है और प्रधानमंत्री से जुड़ी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन देता है।
इसके बाद गैंग के सदस्य कागजी प्रक्रियाओं को पूरा करने, खाता खुलवाने सहित अन्य जरूरी काम का हवाला देकर संबंधित शख्स से रुपये ऐंठते हैं। इस गैंग का कार्यक्षेत्र मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और देश के अन्य हिंदी भाषी राज्य है और इनका कार्यालय नई दिल्ली और आसपास का इलाका है।
गिरोह के पीयूष, अजय यादव, मुकेश तिवारी, रमेश, अनिल, वीरेंद्र भाटिया और आरके पांडेय सहित मोबाइल कंपनियों से जुड़े कुछ लोगों की तलाश की जा रही है।