फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three members of Terror Funding Hamid Ashraf gang arrested from Mau

टेरर फंडिंग हामिद अशरफ गिरोह के तार यूपी से जुड़े, मऊ से तीन सदस्य गिरफ्तार

Mon, 27 Jan 2020 10:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 27 Jan 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
Three members of Terror Funding Hamid Ashraf gang arrested from Mau
तीनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

टेरर फंडिंग मामले में वांछित चल रहे हामिद अशरफ को पकड़ने और उसके नेटवर्क को ध्वस्त करने की कड़ी में एक और सफलता हाथ लगी है। बैंक खातों की जांच के आधार पर हामिद के तीन गुर्गों को रविवार को मऊ में गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने फोन पर बताया कि कुछ और लोग जल्द पकड़े जाएंगे। विशेष टीमें छानबीन कर रही हैं। उन्होंने मऊ से तीन लोगों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर के अनुसार आरपीएफ, सीआईबी और बस्ती पुलिस के संयुक्त अभियान में इन्हें पकड़ा गया है। बीते आठ दिसंबर को आरपीएफ गोंडा ने इन पर मुकदमा दर्ज किया था। तभी से तीनों फरार थे। अभियुक्तों में अमित कुमार गुप्ता(25) निवासी मझवारा थाना घोसी जिला मऊ, नंदकुमार गुप्ता इंदरा थाना कोपागंज जिला मऊ और नदवा सराय थाना घोसी जिला मऊ का अब्दुल रहमान (32) है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके पास से तीन लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन 261 तत्काल टिकट भी बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 7 लाख 21635 बताई गई है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच के दौरान कुछ संदिग्ध पोर्टल और कई बैंक खाते भी संज्ञान में आए जिसमें एक साल में करोड़ों की धनराशि का लेनदेन हुआ है। इसमें कई टिकट एजेंट जुडे़ हैं। इनके एक सुपर सेलर की भी जानकारी मिली है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास में विशेष टीम लगी है।

उन्होंने बताया कि मोहम्मद महमूद निवासी मोथा जिला अरवल बिहार व सॉफ्टवेयर सुपर सेलर मनोज महतो निवासी सोनबरसा, सीतामढ़ी भी जल्द पकड़ में आ जाएंगे। मनोज महतो जिसका घर नेपाल सीमा से मात्र चार किमी दूरी पर है, उसने सीतामढ़ी में कई दुकानों के नाम अलग अलग बैंक में पोर्टल कंपनी के खाते खोल रखे हैं। जबकि धरातल पर दुकान है ही नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed