{"_id":"5d24a3648ebc3e6d15259b51","slug":"three-friends-became-thieves-to-fulfill-hobby-of-girlfriends-police-arrested-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करने के चक्कर में तीन दोस्त बन गए चोर, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करने के चक्कर में तीन दोस्त बन गए चोर, दो गिरफ्तार
Tue, 09 Jul 2019 08:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 09 Jul 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में पुलिस ने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो अपनी गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करने के चक्कर में चोर बन गए। इनमें से एक फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
वाराणसी के कैंट थाने की पुलिस ने मंगलवार को पक्की बाजार कचहरी के अरमान कुरैशी और रजी हसन को गिरफ्तार किया। ये लोग नशे की लत, महंगी लाइफ स्टाइल और गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करने के चक्कर में चोरी और छिनैती करने लगे।
विज्ञापन
हालांकि, दोनों का साथी सरताज भाग निकला। अरमान और रजी के पास से पुलिस ने 18 हजार रुपये और एक बाइक बरामद की है। सीओ कैंट डॉ अनिल कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर कैंट राजीव सिंह और नदेसर चौकी प्रभारी अशोक कुमार की टीम कचहरी स्थित अंबेडकर चौराहा के पास से संदिग्ध प्रतीत हो रहे अरमान और रजी को थाने लाई।
विज्ञापन
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह और उनका दोस्त नशे के आदी हैं। तीनों की गर्लफ्रेंड है। खुद और गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए तीनों लूटपाट करने लगे। तीनों ने कैंट, शिवपुर, सारनाथ, लक्सा, भेलूपुर और चंदौली के पीडीडीयू नगर में चेन स्नेचिंग की कई वारदातों में संलिप्तता स्वीकार की।