{"_id":"5c7a677fbdec224c8b1b0c66","slug":"three-drugs-smugglers-caught-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में तीन ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, यूपी के साथ इन राज्यों में भी करते थे तस्करी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी में तीन ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, यूपी के साथ इन राज्यों में भी करते थे तस्करी
Sat, 02 Mar 2019 04:52 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 02 Mar 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए ड्रग्स तस्कर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने तीन ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने एक करोड़ की हेरोइन और अफीम बरामद किया है। पकड़े गये तस्कर उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी हेरोइन और अफीम की तस्करी करते थे।
विज्ञापन
शनिवार को तीनों तस्करों को सीओ भेलूपुर अनिल कुमार अपने कार्यालय में मीडिया के सामने पेश किया। सीओ भेलूपुर ने बताया कि वाराणसी के लंका की पुलिस ने शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना पर नुवाव चैराहे से डाफी की एक स्कूटी से आ रहे तीन युवकों की तलाशी ली। इस दौरान उवके पास से अफीम और हीरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि तस्कर मनोज कुमार चौहान, प्रदीप गौंड और अशगर अली पांडेयपुर नई बस्ती के रहने वाले हैं। लंका इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी को मुखबिर के द्वारा हीरोइन तस्करों के इलाके में आने की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों तस्करों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
जिसमें 50 लाख की 310 ग्राम हेरोइन और 50 लाख का 868 ग्राम अफीम मिला है। पुलिस ने बताया कि चंदौली, सोनभद्र, राजस्थान, बिहार सहित अन्य राज्यों से ड्रग्स लाकर नवयुवकों और छात्रों में बेचते है। इसके पहले भी तीनों तस्करी में जेल जा चुके हैं।