{"_id":"589b28f34f1c1b945237a33d","slug":"there-is-fire-in-coal-handling-plant-sonebhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः कोल हैंडलिंग प्लांट में आग लगने से मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनभद्रः कोल हैंडलिंग प्लांट में आग लगने से मचा हड़कंप
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र
Updated Wed, 08 Feb 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
सौ मीटर तक कन्वेयर बेल्ट जलकर हुआ राख
- फोटो : अमर उजाला
एनसीएल की निगाही कोल परियोजना के कोल हैंडलिंग प्लांट में मंगलवार को उठी लपटों ने हड़कंप मचा दिया।
दो घंटे तक धधकती रही आग को सीआईएसएफ के अग्रिशमन दस्ते ने काबू किया। सौ मीटर तक कन्वेयर बेल्ट पूरी तरह जलकर राख हो गया है।
केबिल बाक्स को भी क्षति पहुंची है। एक सप्ताह में जले भाग को दुरुस्त होने की उम्मीद है।
वहीं आग से लगभग 15 से 20 लाख के नुकसान की आशंका है।
रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह तीन बजे के करीब कन्वेयर बेल्ट में घर्षण से चिनगारी उठी और आग लग गई। कुछ देर में ही लपटें उठने लगीं। इससे हड़कंप मच गया। ड्यूटी पर मौजूद जिस कर्मी को जिधर जगह मिली, भाग खड़ा हुआ।
सूचना पर निगाही का दमकल वाहन पहुंचा लेकिन पता चला कि टैंकर में पानी ही नहीं है। तब तत्काल जयंत स्थित सीआईएसएफ की अग्निशमन यूनिट और अमलोरी परियोजना को सूचना दी गई। वहां से पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू कर लिया।
तब प्रबंधन ने राहत की सांस ली।
पिछले माह ही सुरक्षा सप्ताह मनाया गया था। बावजूद इस घटना से कर्मियों में नाराजगी है। उधर, एनसीएल प्रवक्ता सीरज कुमार सिंह ने कहा कि इसका कोयला डिस्पैच पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
सीएचपी में तीन कन्वेयर बेल्ट हैं, जिसमें दो सुचारु रूप से संचालित है। कन्वेयर बेल्ट 18 सी के भी जले हुए भाग को एक सप्ताह में दुुरुस्त कर, उसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।