फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   there is chaos and outrage in bhu after professor make video of student

कैंपस में बैठे छात्र-छात्रा का वीडियो बनाने को लेकर बीएचयू में फिर हुआ बवाल

Tue, 07 Feb 2017 07:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 07 Feb 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
there is chaos and outrage in bhu after professor make video of student
नाराज बिरला हास्टल के छात्रों ने संकाय में किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू कैंपस में वीडियो बनाने को लेकर मंगलवार को फिर से जमकर बवाल हुआ।  संगीत एवं मंच कला संकाय के बाहर बिरला हास्टल का एक छात्र एक छात्रा के साथ बैठा हुआ था। इसी संकाय के एक प्रोफेसर ने उनका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

इसी विरोध में बिरला हास्टल के 50 से अधिक छात्र संकाय पहुंच गए और वहां घंटे भर तक हंगामा मचाया।  प्रोफेसर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सभी छात्र प्रोफेसर से माफी मांगने पर अड़ गए। मौके पर पहुंची प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम और पुलिस ने सुलह समझौता कराकर मामले को शांत कराया। बता दें कि बीते दो फरवरी को भी विश्वनाथ मंदिर में लड़की के साथ बैठे एक छात्र की पिटाई के बाद भी परिसर में जमकर बवाल हुआ था। उस घटना में भी वीडियो बनाने को लेकर बवाल होने की चर्चा थी। 
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे बीए तृतीय वर्ष का छात्र जयदेव बीएचयू की ही एक छात्रा के साथ संगीत एवं मंच कला संकाय के बाहर मैदान में बैठकर बातें कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच कला संकाय के ही प्रो. के शशि कुमार ने इनका वीडियो बना लिया। दोनों ने ही इसका विरोध किया और अपने साथियों को बुला लिया।
देखते ही देखते बिरला हास्टल के साथ संकाय पहुंच गए।
संकाय के अंदर उन्होंने खूब हंगामा किया। छात्रों का हंगामा देख वहां के छात्रों के बीच अफरा तफरी मच गई।
तोड़फोड़ के डर से सभी छात्र-छात्राएं अपनी अपनी कक्षाओं में बंद हो गए।
मौके पर प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम, पुलिस और यूपी 100 की टीम पहुंच गई।
वीडियो डिलीट कराने के साथ ही छात्र प्रोफेसर से माफी मंगवाने पर अड़ गए। प्रोफेसर ने न सिर्फ वीडियो डिलीट किया बल्कि माफी भी मांगी। इसके बाद छात्रों ने हंगामा खत्म किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed