फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   theft in stores near SSP office

एसएसपी आफिस के पास दूकानों में चोरी

Thu, 13 Oct 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 13 Oct 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
theft in stores near SSP office
Jail
एसएसपी कार्यालय के समीप की पांच दूकानों और नगर निगम की सफाई चौकी का ताला तोड़कर सोमवार की रात चोरों ने पुलिस को तगड़ी चुनौती दी। उधर, फोर्स की मौजूदगी के बीच आदमपुर क्षेत्र के लाटभैरव मंदिर की दानपेटिका और सारनाथ क्षेत्र के एक मकान को चोरों ने निशाना बनाया। एसएसपी कार्यालय के समीप हुई चोरी की घटनाएं लोगों में चर्चा बनी रहीं।
विज्ञापन


सोमवार की रात एसएसपी कार्यालय के बाहर सैलून संचालक खरमुल्लाह की दूकान का ताला तोड़कर चोर दो हजार रुपये और गैस सिलेंडर ले गए। बगल की जवाहिर की पान की दूकान, राधेश्याम की फोटो स्टेट दूकान, प्रेम चौहान और राधे यादव की पान की दूकान एवं नगर निगम सफाई चौकी का भी ताला तोड़ा गया। कैंट पुलिस ने फोटोस्टेट की दूकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो एक महिला रॉड से ताला तोड़ते दिखी।
विज्ञापन


उधर, सारनाथ थाने के रुप्पनपुर में अमित कुमार के बंद घर से चोर कंप्यूटर, एलसीडी टीवी सहित अन्य सामान ले गए। वहीं, आदमपुर थाना क्षेत्र में लाटभैरव मंदिर की दानपेटिका का ताला तोड़ मंगलवार रात चोर रुपये चुरा ले गए। मंदिर समिति के  महामंत्री छोटेलाल जायसवाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। डॉग स्क्वॉड लेकर पुलिस ने मुआयना किया लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed