फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The written examination paper out of the Army

आर्मी की लिखित परीक्षा का पेपर आउट

Mon, 25 Apr 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 25 Apr 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
The written examination paper out of the Army
रविवार को तीखी धूप के बीच खुले आसमान तले परीक्षा देते सेना भर्ती के अभ्यर्थी। पेपर लीक होने से परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति की गई है। 
सेना भर्ती की लिखित परीक्षा का पेपर आउट होने से हड़कंप मच गया है। रविवार की सुबह नौ से दस बजे तक सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी के परिसर में अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित थी। परीक्षा से पहले ही वाट्सएप पर पेपर वायरल हो गया था। एसटीएफ की छानबीन में इसका खुलासा होने के बाद जब वाट्सएप पर वायरल पेपर और अभ्यर्थियों को दिए गए पेपर का मिलान कराया गया तो दोनों एक सामान थे। सेना ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही, वाराणसी समेत देश के विभिन्न स्थानों पर हुई सेना भर्ती की यह लिखित परीक्षा रद करने की संस्तुति कर दी गई है। सूत्रों की मानें तो 12 से 15 लाख रुपये में सेना भर्ती के पेपर बिके हैं। 
विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी परिसर में फरवरी महीने में गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया और देवरिया जिले के अभ्यर्थियों की भर्ती हुई थी। इसमें 2244 अभ्यर्थियों ने शारीरिक और मेडिकल परीक्षा पास की थी। रविवार की सुबह नौ से दस बजे तक सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी के परिसर में इनकी लिखित परीक्षा हुई। परीक्षा समाप्त होने के कुछ देर बाद ही सेना भर्ती कार्यालय में इंस्पेक्टर विपिन राय के नेतृत्व में एसटीएफ पहुंची। एसटीएफ ने सेना के अधिकारियों को बताया कि पेपर पहले ही आउट हो गया था। उनके लखनऊ के एक अधिकारी को मुखबिर के जरिए शनिवार की देर रात ही इसकी जानकारी मिली थी।
विज्ञापन


मुखबिराें के जरिये उन्होंने अपने वाट्सएप पर भी पेपर मंगवाया। साथ ही, वाराणसी यूनिट को इसकी सूचना दी। वाराणसी यूनिट के इंस्पेक्टर विपिन राय, सुनील वर्मा और अमित श्रीवास्तव ने रविवार की सुबह सात बजे सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक, छावनी परिषद की सीईओ, आर्मी इंटेलीजेंस की प्रभारी को पेपर आउट होने की सूचना दे दी थी। परीक्षा शुरू होने से पूर्व आउट हुए पेपर का ओएमआर शीट से मिलान भी कर लिया गया था। बाद में सेना के अधिकारियों ने भी माना कि पेपर आउट हुआ है। एसटीएफ की मानें तो उसके पास जो पेपर पहुंचा, उस पर सूबेदार मेजर राजेश, वाराणसी की मुहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी के निदेशक कर्नल विनीत प्रभात ने बताया कि रविवार को ट्रेड्समैन, जीडी और टेक्निकल ट्रेड के लिए परीक्षा हुई। इसमें ट्रेड्समैन का पेपर आउट हुआ है। इसमें कक्षा आठ और दसवीं पास अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। सभी ट्रेड की परीक्षा रद करने की संस्तुति कर दी गई है। सोमवार को लखनऊ मुख्यालय से परीक्षा रद करने संबंध आदेश जारी हो जाएगा। देश के अन्य केंद्रों पर हुई परीक्षा भी रद हो सकती है। एसटीएफ के पास मौजूद पेपर और वाराणसी सेना भर्ती कार्यालय की ओर से अभ्यर्थियों को दिए गए पेपर के सवाल तो मेल खा रहे हैं लेकिन छपाई मेल नहीं खा रही है। पेपर वाराणसी की बजाए किसी अन्य केंद्र से आउट हुआ है। विभागीय जांच में इसका पता कर लिया जाएगा। मुख्यालय स्तर से मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed