फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The orchestra dancer commited hanging after angry on husband in sarnath

सारनाथ में पति से नाराज आर्केस्ट्रा डांसर ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 11 Jan 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सारनाथ
ब्यूरो,अमर उजाला,सारनाथ Updated Wed, 11 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
The orchestra dancer commited hanging after angry on husband in sarnath
ननद के यहां खिचड़ी जाने की बात पर पति से थी नाराज
सारनाथ के परशुरामपुर में किराये के मकान में रहने वाली आर्केस्ट्रा डांसर विद्या वर्मा (28) ने शाम में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

विद्या के साथ आर्केस्ट्रा में ही काम करने वाले पति महेंद्र वर्मा ने पहले तो मामले को दबाने की कोशिश की लेकिन पुलिस को सूचना मिलने के बाद बुधवार को शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया।
पुलिस के अनुसार घटना को लेकर पति के खिलाफ तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के सहेला की मूल निवासी विद्या ने वर्ष 2012 में मिर्जामुराद क्षेत्र के नागेपुर निवासी महेंद्र से दूसरा विवाह किया था।
पहले पति से विद्या का 10 साल का बेटा आकाश है। दोनों सारनाथ थाना क्षेत्र के परशुरामपुर में किराये के मकान में रहते थे।
महेंद्र के अनुसार वह अपनी बहन के यहां खिचड़ी लेकर जाने की तैयारी में था लेकिन विद्या इसका विरोध कर रही थी।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीन-चार दिन से विवाद हो रहा था।

मंगलवार की शाम वह रुपयों का बंदोबस्त करने घर से निकला।
रात सात बजे के बाद घर लौटकर आया तो विद्या पंखे के सहारे दुपट्टे से लटकी हुई थी।
सारनाथ पुलिस का कहना था कि विद्या के मायके वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed