फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   terrorist abu jaid gathering fund for the big explosion

बड़ा धमाका करने के लिए फंड इकट्ठा करवा रहा था आईएस आतंकी अबू जैद

Mon, 06 Nov 2017 02:20 PM IST
amarujala.com- Written by: आशीष तिवारी 
amarujala.com- Written by: आशीष तिवारी  Updated Mon, 06 Nov 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
terrorist abu jaid gathering fund for the big explosion
अबू जैद के पर‌िजन से जानकारी लेती पुल‌िस टीम - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ निवासी आईएस के सक्रिय सदस्य अबु जैद की गिरफ्तारी और उससे हुई पूछताछ के आधार पर देश के अन्य क्षेत्रों में पंद्रह से अधिक लोगों के जुड़े होने की जानकारी मिली है। इसमें कुछ नाम आजमगढ़ जिले के रहने वालों के भी हैं।
विज्ञापन


जो अबू जैद के संपर्क में रहते हुए इंटरनेट के जरिए उससे बातचीत करते थे और उसके इशारे पर कोई बड़ा धमाका करने के लिए फंड इकट्ठा करने का काम कर रहे थे। माना जा रहा है कि ऐसे लोगों की धरपकड़ के लिए जल्द ही टीम आजमगढ़ में दबिश देकर उनका चेहरा बेनकाब कर सकती है।
विज्ञापन


एटीएस के डिप्टी एसपी अनूप यादव ने फोन पर बताया कि अबू जैद को आतंकी संगठन की ओर से इस्लामिक मूमेंट को आगे बढ़ाने का टारगेट दिया गया है। जिसके तहत वह दूसरे देश में बैठकर इंटरनेट के जरिए अपनी योजनाओं को कामयाब बनाने में जुटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अबू जैद खासतौर से देश के विरोध में भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट किया करता था। इसके पीछे मकसद था कि उसके इस पोस्ट के बाद संप्रदाय से जुड़े नए लड़के प्रभावित होकर उससे जुड़ें।

डिप्टी एसपी ने बताया कि अब तक पंद्रह लोगों के नाम और पते की जानकारी हुई है। जिसमें आजमगढ़ के अलावा बिहार, महाराष्ट्र, हैदराबाद, बंगलौर, रतलाम के अलावा यूपी के अन्य जिलों को लोग शामिल हैं। 

 

नए लड़कों को सांप्रदायिकता के लिए भड़काता था

terrorist abu jaid gathering fund for the big explosion
अबू जैद के पर‌िजन - फोटो : अमर उजाला
अबू जैद नए लड़कों को अपनी टीम से जोड़कर उन्हें सांप्रदायिकता के लिए भड़काता था। कहता था जब तक हम लोग एकत्रित होकर कोई नया गेम नहीं करेंगे। हालात में सुधार होने वाला नहीं है। इसलिए अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए कोई नया धमाका करना होगा।

इसके लिए हमें बड़े पैमाने पर रुपये आदि की आवश्यकता होगी। आप सभी लोग अपने-अपने स्तर से लोगों को जोड़कर फंड इकट्ठा करें। डिप्टी एसपी ने बताया कि अबु जैद के आह्वान पर कुछ लोगों के बड़े पैमाने पर धन इकट्ठा करने की भी जानकारी मिली है।

डिप्टी एसपी ने बताया कि अबूजैद की गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में काफी समय लगने की वजह से उससे और गहनता से पूछताछ नहीं हो सकी है। कम समय के पूछताछ में जो भी जानकारी मिली है। उसे अन्य एजेंसियों को बता दिया गया है। खुफिया टीम अपने-अपने तरीके से काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed