{"_id":"5a5b33aa4f1c1bf8408b4dfa","slug":"teenager-girl-murder-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सनसनीः किशोरी की कर दी हत्या, फिर घर के पास जलाया शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सनसनीः किशोरी की कर दी हत्या, फिर घर के पास जलाया शव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले किशोरी की हत्या की गई। उसके बाद शव को किशोरी के घर के पास जला दिया। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली यह घटना यूपी के जौनपुर में हुई। पुलिस को ऑनर किलिंग का शक है।
जिले के सुजानगंज स्थानीय थाना क्षेत्र के पतहना गांव में एक किशोरी की हत्या कर उसका शव जला दिया गया। शनिवार को सुबह घर से करीब दो सौ मीटर दूर बगीचे में किशोरी की जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या कर शव जलाने के आरोप में केस दर्ज किया। इसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

किसी कोई दुश्मनी नहीं
demo pic
जौनपुर के पतहना गांव निवासी हरीराम सरोज की बेटी अनीला सरोज (15) कक्षा आठ की छात्रा थी। शनिवार को भोर में वह खेत की तरफ गई थी। काफी देर तक वह लौटकर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोग खोजबीन करने लगे।
इस दौरान घर से दो सौ मीटर दूरी पर बगीचे में अनिला की जली हुई लाश मिली। किशोरी की लाश मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि उनकी किसी से ऐसी कोई दुश्मनी भी नहीं है।
आसपास के लोग सकते हैं कि ऐसा क्यों हो गया एसपी केके चौधरी का कहना है कि पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।