{"_id":"5e396dac1f0740617716f5e7","slug":"teen-boy-died-hit-by-car-accident-in-highway-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेकाबू कार बनी मासूम का काल, तड़प-तड़प कर छात्र ने तोड़ दाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: बेकाबू कार बनी मासूम का काल, तड़प-तड़प कर छात्र ने तोड़ दाम
Tue, 04 Feb 2020 06:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 04 Feb 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में मंगलवार शाम को एक मासूम की बेकाबू कार के नीचे आने से मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने हाइवे जाम कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में स्कूल के पास शाम लगभग साढ़े 4 बजे बेकाबू कार ने छात्र को दबा दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित गांव वालों ने घटनास्थल के पास स्टेट हाइवे जाम कर दिया। लगभग 15 मिनट बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना के बाद भाग रही कार को स्टेडियम के पास पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार खालिसपुर गांव निवासी सत्य प्रकाश का 12 वर्षीय पुत्र शिवम स्टेट हाइवे के किनारे स्थित परिषदीय प्राइमरी स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र था। वह शाम साढ़े 4 बजे घर से स्कूल की तरफ आ गया।
विज्ञापन
Trending Videos
इस दौरान सड़क पार करते समय बलिया की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही शिवम की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों को सरायलखंसी थानाध्यक्ष डीके श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को शासनादेश के अनुरूप आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।