{"_id":"5e2d97a68ebc3e4b4f229092","slug":"teen-boy-died-by-truck-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आए किशोर की मौके पर मौत, रोड पर शव रख गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आए किशोर की मौके पर मौत, रोड पर शव रख गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
Sun, 26 Jan 2020 07:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 26 Jan 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
रोड पर शव किया चक्का जाम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सेउर गांव के पास रविवार दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सेउर गांव के पास लुंबिनी-दुद्धी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की दोपहर 2 बजे नेवढिया थाना क्षेत्र के अढ़नपुर गांव निवासी सुमित सिंह(17) पुत्र प्रवेश सिंह बाइक से मड़ियाहूं जा रहा था। वह जैसे ही सेउर गांव के पास पहुंचा पीछे से मिर्जापुर से जौनपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों व परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव उठाने से रोक कर चक्का जाम कर दिया। दो घंटे तक चक्का जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लगभग 5 किलोमीटर तक लाइन लग गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे तहसीलदार सुदर्शन राम ने अधिक से अधिक सरकार से आर्थिक मदद दिलाने के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। मौके पर सर्किल के सभी थानों की फोर्स पहुंच गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।