फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   teacher Memorandum sent to mla against prerna app for attendance in school varanasi

सेल्फी लेकर अटेंडेंस के विरोध में शिक्षक, प्रेरणा एप को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

Wed, 11 Sep 2019 01:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 11 Sep 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
teacher Memorandum sent to mla against prerna app for attendance in school varanasi
विधायक को सौंपा ज्ञापन। - फोटो : अमर उजाला

5 सिंतबर को लांच हुए 'प्रेरणा' एप के विरोध में शिक्षक उतर आए हैं। सेल्फी लेकर अटेंडेंस लगाने के विरोध में शिक्षक सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए शिक्षक दिवस पर प्रेरणा एप लांच किया था। शिक्षकों को अटेंडेंस लगाने के लिए जिस दिन स्कूल खुलेगा और बंद होगा उस दिन बच्चों के साथ शिक्षकों को एक सेल्फी लेकर ऐप पर अपलोड करनी होती है। इससे शिक्षकों की उपस्थिति और बच्चों की संख्या की सही जानकारी विभाग को मिलती है। हर ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी और हर स्कूल के हेडमास्टर को एक-एक टैब दिया गया है, जिसके माध्यम से रोज हाजिरी लेकर प्रेरणा ऐप पर अपलोड करना होता है। इसकी निगरानी शासन स्तर से की जा रही है। साथ ही सभी शिक्षकों की नियुक्ति से लेकर तबादला, पोस्टिंग, पदोन्नति सब ऑनलाइन कर दिया है।
विज्ञापन


हाल ही 27 अगस्त को भी शिक्षकों ने प्रेरणा एप के खिलाफ वरुणापुल के शास्त्रीघाट पर धरना-प्रदर्शन किया था। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन सौंपा था। 8 अगस्त को भी उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दिनेश शर्मा के निर्देशन में बच्चों एवं शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित रोहनियां विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह को ज्ञापन सौंपा। वहीं इसको लेकर बेसिक शिक्षा विभाग प्रेरणा एप को लेकर सख्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होता है एप का प्रयोग :
'प्रेरणा' मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करने के लिए एंड्रायड मोबाइल पर बने एमडीएम इंस्पेक्शन आइकन को क्लिक करते हैं। इसमें पहले अपने मोबाइल नंबर से 'प्रेरणा' मोबाइल ऐप पर पंजीकरण करना होता है। पंजीकरण के समय चार अंकों का पिन बनाना होता है। इसके बाद मोबाइल की स्क्रीन पर प्रदर्शित प्रेरणा ऐप के आइकन को क्लिक करते हैं। अगली स्क्रीन दिखेगी, इसमें आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और आपके द्वारा बनाया गया चार अंकों का पिन उपयोग करते हैं। फिर लाग-इन के बटन को दबाते हैं। स्क्रीन पर आपको अपने विद्यालय में क्या-क्या कार्य करने हैं, उसका विवरण दिखता है। जैसे अध्यापक उपस्थिति, प्रार्थना सभा की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन आदि के विकल्प होते हैं। उसी पर सेल्फी लेकर अपलोड करते हैं। इस व्यवस्था से शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति से लेकर मध्याह्न भोजन में भी पारदर्शिता आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed