फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sunny gang criminalas are active in purvanchal

मुठभेड़ के बाद दबोचे गए बदमाश ने खोला ऐसा राज, बढ़ गई है पुलिस की परेशानी

Tue, 23 Jan 2018 03:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 23 Jan 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
sunny gang criminalas are active in purvanchal
एसएसपी बोले, गिरोह के आका शिवा बिंद की तलाश में लगाई गई पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के लौटूबीर क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद दबोचे गए बदमाश अशोक यादव और अर्जुन को जेल भेज दिया गया।  दाएं पैर में गोली लगने से घायल अशोक का उपचार अब जिला जेल के अस्पताल में ही होगा। अशोक और अर्जुन से मिली जानकारी के आधार पर अब पुलिस इन दोनों के आका 50 हजार के इनामी बदमाश शिवा बिंद की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने पुलिस लाइन में बताया कि रविवार की शाम पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी सीरगोवर्धनपुर का अशोक यादव और 15 हजार का इनामी छित्तूपुर का अर्जुन गिरफ्तार किया गया था। दोनों बदमाशों से पूछताछ में पता चला कि वर्ष 2015 में मुठभेड़ में मारे गए इनामी सनी सिंह के तकरीबन 20 गुर्गे पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में सक्रिय हैं।
विज्ञापन


सनी की मौत के बाद अशोक इसी गिरोह के शिवा बिंद के साथ जुड़ गया। शिवा ने अलग गैंग बनाया और उसके गुर्गे डॉक्टरों और व्यापारियों से रंगदारी वसूलने का काम करते हैं। अशोक ने बताया कि बीते महीने छित्तूपुर में हुई शेरू की हत्या में वो और अर्जुन वांछित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि गाजीपुर जेल में कैद नरोत्तमपुर का सोनू सिंह व गाजीपुर का मोहित सिंह सलाखों के पीछे से ही साथी बदमाशों के सहारे आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की योजना बनाते हैं।

वहीं, सामने घाट का फरार शिवा बिंद, पांडेयपुर का मौनी चौहान, कैंट के पक्की बाजार का रिंकू फहीम, आदमपुर का रामबाबू यादव और चौक के रंजीत सेठ सहित सनी के अन्य गुर्गों को चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह को दिया गया है।

अर्जुन के बारे में बीएचयू प्रशासन को जानकारी देगी पुलिस

sunny gang criminalas are active in purvanchal
लौटूबीर से दबोचा गए इनामी अजय यादव और अर्जुन को भेजा गया जेल - फोटो : अमर उजाला
दोनों बदमाशों को एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह और एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह, एसआई राकेश सिंह व संजय राय, हेड कांस्टेबल तेज प्रताप यादव, कांस्टेबल सुमंत सिंह, कुलदीप सिंह, विवेकमणि त्रिपाठी, पुनदेव सिंह, सुरेंद्र मौर्या, चंद्रसेन सिंह, सुनील राय और लंका थानाध्यक्ष संजीव मिश्रा व उनकी टीम ने गिरफ्तार किया।

एसएसपी ने इस टीम को 10 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। कहा कि आईजी रेंज सहित अन्य उच्चाधिकारियों को इस टीम को पुरस्कृत करने के लिए अनुशंसा की जाएगी।

गिरफ्तार छित्तूपुर निवासी अर्जुन ने पुलिस को बताया था कि वह बीएचयू से बीए की पढ़ाई कर रहा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और रंगदारी मांगने के आरोप में लंका थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं। लंका थानाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में बीएचयू प्रशासन को जानकारी भेजी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed