फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sudia shot in the business, recruiting

सुड़िया में कारोबारी को गोली मारी, भर्ती

Thu, 13 Oct 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 13 Oct 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Sudia shot in the business, recruiting
गाोली मारी
चौक थाना क्षेत्र के सुड़िया इलाके में मंगलवार की आधी रात एक पूजा पंडाल में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। थोड़ी देर बाद एक  पक्ष से किसी ने सप्तसागर निवासी छाता कारोबारी किशन शर्मा (35) को देसी कट्टे से पेट में दो गोली मार दी। किशन को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने मलदहिया स्थित एक नर्सिंगहोम रेफर कर दिया। ऑपरेशन के बाद किशन की हालत स्थिर बताई गई है। मामले में तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ चौक थाने में हत्या का प्रयास, बलवा सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



सुड़िया स्थित एक दुर्गोत्सव समिति की प्रतिमा मंगलवार की रात कंपनीबाग स्थित कुंड में प्रवाहित कर लोग पंडाल लौटे थे। किशन और उसका छोटा भाई लखन शर्मा उर्फ पापे भी साथ थे। लखन समिति का पदाधिकारी है। इसी दौरान पांच-छह युवक आए और डीजे बजाने के लिए कहने लगे। डीजे संचालक ने मना किया तो उन युवकों में से एक ने उस पर पान की पीक थूक दी। इसके बाद दोनों पक्षों कहासुनी और मारपीट हुई। थोड़ी देर बाद उक्त युवकों में से पांच फिर से पंडाल के पास आए और किशन को गोली मारने के बाद भाग निकले।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर चौक अनुपम कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लखन की तहरीर पर चौक निवासी ऋषभ सेठ और अमित सेठ, सुड़िया के संजय यादव समेत दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। जानकारी में आया है कि दोनों पक्ष से जुड़े लोग मनबढ़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed