फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gang stealing vehicles from Tricity to Himachal busted; four arrested.

Panchkula News: ट्राइसिटी से हिमाचल तक वाहन चुराने वाला गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2026 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Gang stealing vehicles from Tricity to Himachal busted; four arrested.
12 बाइक और दो कारें बरामद, नकली चाबियों से खासकर स्प्लेंडर चुराते थे; वाहनों को कटवाकर पुर्जे बेचने की थी तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। ट्राइसिटी, पंचकूला, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच-3 ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड और मैकेनिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 12 बाइक और दो कारें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी किए वाहनों को कटवाकर उनके पुर्जे बेचने की तैयारी में थे।

नकली चाबियों के गुच्छे से खोलते थे बाइक के लॉक
क्राइम ब्रांच-3 प्रभारी तजिन्द्र पाल सिंह ने बताया कि 21 अगस्त को मोरनी निवासी व्यक्ति ने घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने की शिकायत दी थी। 20 अगस्त की रात हुई चोरी के मामले में थाना चंडीमंदिर में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। गुप्त सूचना के आधार पर राहुल निवासी बिहार, शुभम और विशाल निवासी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। तीनों नयागांव, मोहाली में किराये के मकान में रह रहे थे और उनकी उम्र करीब 19 से 20 वर्ष है। अदालत ने तीनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा।
विज्ञापन


स्प्लेंडर बाइक पर थी खास नजर
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार पूछताछ में आरोपियों के काफी समय से वाहन चोरी में सक्रिय होने की बात सामने आई। वे पंचकूला, बद्दी, चंडीगढ़ और पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों में वाहन चोरी करते थे। गिरोह के सदस्य खास तौर पर स्प्लेंडर मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। उनके पास अलग-अलग वाहनों की नकली चाबियों का गुच्छा था, जिससे वे लॉक खोलकर बाइक चोरी कर लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चोरी के वाहनों को कटवाकर उनके पुर्जे अलग-अलग बेचने की योजना थी। इस काम में एक मैकेनिक भी गिरोह की मदद कर रहा था। पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी मैकेनिक राहुल को भी गिरफ्तार किया है, जो फिलहाल चंडीगढ़ में किराये के मकान में रह रहा था।


अन्य वारदातों का पता लगाने में जुटी पुलिस
पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। तीन आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ की जा रही है, जबकि मैकेनिक आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों, चोरी किए गए वाहनों और पूर्व में की गई वारदातों का पता लगाया जाएगा। बरामद वाहनों की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें वास्तविक मालिकों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed