फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students in the school paper cutter attack

स्कूल में छात्र पर पेपर कटर से हमला

Thu, 15 Sep 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Thu, 15 Sep 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
Students in the school paper cutter attack
बंदर ने क‌िया हमला बुरी तरह घायल हुआ युवक - फोटो : अमर उजाला
महेशपुर स्थित सिल्वर ग्रोव पब्लिक स्कूल में बुधवार की सुबह प्रार्थना शुरू होने से पहले ही अचानक हंगामा मच गया। पता चला कि स्कूल परिसर में ही 11वीं के छात्र वैभव कुमार सिंह को उसके क्लास के ही तीन छात्रों ने पेपर कटर से हमला कर जख्मी कर दिया है। गले से होंठ तक किए गए ताबड़तोड़ वार के चलते खून से लथपथ वैभव को तत्काल विद्यालय प्रबंधन ने क्षेत्र के ही एक निजी अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मंडलीय अस्पताल में छात्र को 20 टांके लगे। उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई गई है। हमला करने वाले 11 वीं के तीन छात्रों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। मंडुवाडीह पुलिस ने इनमें एक को स्कूल से हिरासत में ले लिया है। पता चला कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात पर पहले से रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन


मंडुवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर स्थित सिल्वर ग्रोव स्कूल में बुधवार की सुबह अभिभावक अपने बच्चों को छोड़कर वापस आ रहे थे। इसी दौरान विद्यालय परिसर में शोरशराबा और भगदड़ मच गई। विद्यालय के शिक्षक भागकर बाहर आए तो देखा कि परिसर में ही 11वीं का छात्र मंडुवाडीह के मानिक नगर निवासी वैभव कुमार सिंह खून से लथपथ तड़प रहा है। अफरातफरी के बीच मौका पाकर आरोपी छात्र भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीचबचाव करने में शिवदासपुर निवासी छात्र गौरव तिवारी को भी चोट आई। घटना को लेकर विद्यालय के प्रबंधक मोहित श्रीवास्तव ने पुलिस को लिखित जानकारी दी। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी भेलूपुर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंडुवाडीह पुलिस को निर्देश दिया कि घायल छात्र के बयान के आधार पर तत्काल कार्रवाई करने और नामजद छात्रों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed