फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students clash between two groups in kashi vidyapith

काशी विद्यापीठ: छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट,पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी

Tue, 31 Jan 2017 08:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 31 Jan 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
Students clash between two groups in kashi vidyapith
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : फाइल फोटो

विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मंगलवार को छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। घटना से कैंपस में अफरा-तफरी मच गई।  पुस्तकालय के पास हई पत्थरबाजी से बीए द्वितीय वर्ष के एक छात्र के सिर में गंभीर चोट आई।
मामले में जहां घायल छात्र की ओर से सिगरा पुलिस को तहरीर दी गई है वहीं कुलानुशासक की ओर से तीन छात्रों को निलंबित कर दिया गया है।  विश्वविद्यालय में जिस तरह से आए दिन मारपीट की घटनाएं होती जा रही है, उससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन

पिछले एक महीने में अब तक परिसर में मारपीट की यह तीसरी घटना है।
दोपहर करीब बारह बजे पुस्तकालय के पास साइकल स्टैंड पर पहले किसी बात को लेकर कुछ छात्रों में कहासुनी हुई बाद में मामला इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी होने लगी। आसपास खड़े छात्र-छात्रा इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच बीए द्वितीय वर्ष के छात्र को चोट लगी, जिसमें उसका सिर फट गया। इस बारे में कुलानुशासक प्रो. सभाजीत सिंह यादव ने तीन छात्रों को निलंबित करते हुए नोटिस जारी किया है।
उन्होंने बताया कि मामले में एमए गांधी अध्ययन के छात्र आकाश ओझा, राहुल सोनकर और एमजेएमसी के विक्रम पटेल पर कार्रवाई की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed