{"_id":"5f6a4535f50f4a6d271f6e9d","slug":"staff-nurse-posted-in-cancer-hospital-dies-under-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: कैंसर हॉस्पिटल में तैनात स्टाफ नर्स की संदिग्ध हालात में मौत, 4 दिन से नहीं जा रही थी ड्यूटी पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी: कैंसर हॉस्पिटल में तैनात स्टाफ नर्स की संदिग्ध हालात में मौत, 4 दिन से नहीं जा रही थी ड्यूटी पर
Wed, 23 Sep 2020 12:10 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के मंडुवाडीह थाना अंतर्गत लहरतारा क्षेत्र की पसियाना गली में किराये के मकान में रहने वाली एक नर्स का शव मंगलवार को उनके कमरे में संदिग्ध हालात में मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जौनपुर के बैजापुर की रहने वाली 25 वर्षीय प्रीति सिंह लहरतारा स्थित होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल में स्टॉफ नर्स थी। पुलिस ने बताया कि 19 सितंबर से प्रीति की तबीयत खराब थी। इसी वजह से वह हॉस्पिटल भी नहीं जा रही थी। उनके साथ किराए पर रहने वाली अन्य लड़कियों का भी यही कहना है कि वह बीमार थी।
विज्ञापन
कमरे में सोये रहने के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। वहीं, मुहल्ले में प्रीति की मौत को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही है। लहरतारा चौकी इंचार्ज अजय यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण बीमारी प्रतीत हो रहा है। पूरी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन