{"_id":"49ac6f9b34c7091794ef2eb11a4a243d","slug":"srerah-teenager-attempted-abduction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह किशोरी के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेराह किशोरी के अपहरण का प्रयास
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
Updated Sat, 06 Feb 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडुवाडीह के बाटा मोड़ पर स्कूल बस का इंतजार कर रही एक किशोरी का शुक्रवार की सुबह सरेराह अपहरण का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
एक युवक उसे जबरन अपनी ओर खंीच कर साथ ले जाना चाहता था। साहस दिखाते हुए किशोरी ने विरोध कर शोर मचाना शुरू कर दिया। इतने में पास के लोगों ने आरोपी युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया।
उसकी जमकर पिटाई की गई। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। वह मंडुवाडीह थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है।
मंडुवाडीह के विकास नगर में रहने वाले बृजेश चौबे की भतीजी स्नेहा (12) लहरतारा स्थित एक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती है। उसके पिता राकेश नाइजीरिया में रहते हैं।
विज्ञापन
रोजाना वह अपने दादा बृज बिहारी चौबे के साथ स्कूल बस पकड़ने बाटा मोड़ जाती थी। शुक्रवार की सुबह दस बजे दादा की तबीयत ठीक न होने से वह अकेले ही स्कूल बस पक ड़ने के लिए निकली।
विज्ञापन
बताया जाता है कि बाटा मोड़ पर ही एक युवक हाथ पकड़ कर उसे अपनी ओर खंीचने लगा। स्नेहा ने विरोध कर शोर मचाना शुरू कर दिया। इतनी देर में पास के लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया।
बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार विनोद भारती मंडुवाडीह के आदर्श नगर का रहने वाला है। एसओ मंडुवाडीह फरीद अहमद का कहना है कि आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
पूर्व में वह चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। वह नशेड़ी भी है। तहरीर के आधार पर अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।