{"_id":"5875dfb44f1c1b1529baa26a","slug":"spicejet-aircraft-coming-varanasi-female-passenger-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी आ रहे स्पाइस जेट के विमान में महिला यात्री की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी आ रहे स्पाइस जेट के विमान में महिला यात्री की मौत
टीम डिजिटल, वाराणसी
Updated Wed, 11 Jan 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
पत्नी संगीता के साथ राजेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से वाराणसी आ रही स्पाइस जेट की उड़ान में आज सुबह एक महिला यात्री संगीता यादव (24) की मौत हो गई। संगीता वाराणसी के शिवपुर इलाके के सरसावा की रहने वाली थी।
विज्ञापन
संगीता अपने पति के साथ वाराणसी आ रही थी। महिला की बीस दिन की बेटी भी है। दोनों की 2 साल पहले शादी हुई थी। संगीता के पति राजेश यादव मुंबई के भयंदर में रहते हैं और एक प्लास्टिक के ग्लास बनाने वाले मिल में काम करते हैं।
विज्ञापन
राजेश ने बताया कि मुंबई से चलने के एक घंटे बाद ही संगीता को घबराहट होने लगी थी। लेकिन वो मास्क नहीं लगा पाए।
उन्होंने बताया कि बेटी को ठंड न लगे इसलिए वो फ्लाइट से आ रहे थे। राजेश चिरईपुर ब्लॉक के बरियासनपुर के रहने वाले हैं। राजेश ने कहा कि वह पुलिस में इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन