{"_id":"57d714594f1c1b942cd47d8c","slug":"speeding-truck-crushed-the-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने सिपाही को कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने सिपाही को कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 13 Sep 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरतारा पुल पर सोमवार की रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मंडुवाडीह थाने पर तैनात सिपाही अशोक यादव (38) की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मंडुवाडीह एसओ फरीद अहमद ने आननफानन में सिपाही को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि हादसे के वक्त सिपाही ने हेलमेट नहीं लगाया था।
अशोक यादव मऊ जिले के मधुवन के रहने वाले थे। सोमवार की देर रात वह फैंटम ड्यूटी पर थे। पुलिस को सूचना मिली कि लहरतारा पुल पर किसी स्कूटी सवार के साथ लूट की वारदात हुई है। इस सूचना पर अशोक यादव साथी सिपाही श्रीराम तिवारी के साथ बाइक से घटनास्थल के लिए निकले। बाइक अशोक ही चला रहे थे। लहरतारा पुल पर सड़क के गड्ढों के चलते उनकी बाइक अनियंत्रित हुई और दोनों गिर पड़े। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में सिपाही श्रीराम त्रिपाठी भी जख्मी हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी आकाश कुलहरि भी पहुंचे।