फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP leader threatens to kill Kotwal during Akhilesh time, arrested in Yogi Raj

अखिलेश राज में कोतवाल को दी थी जान से मारने की धमकी, योगी राज में गिरफ्तार

Sat, 15 Apr 2017 10:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 15 Apr 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
SP leader threatens to kill Kotwal during Akhilesh time, arrested in Yogi Raj
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ और अखिलेश यादव

सूबे में अब योगी राज का असर दिखने लगा है। बीते वर्ष आजमगढ़ कोतवाली में घुसकर तत्कालीन शहर कोतवाल मो. ईसा खां को जान से मारने की धमकी देने वाले सपा नेता और ब्लॉक प्रमुख रन्नू यादव को पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


रन्नू यादव सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे दुर्गा प्रसाद यादव का भतीजा है। कोतवाली पुलिस ने विमती गांव से पल्हनी ब्लाक प्रमुख रन्नू यादव को गिरफ्तार किया। वहीं रन्नू के दो समर्थकों ने गुरुवार को अदालत में समर्पण कर दिया। तीनों आरोपियों को अदालत ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस अब पूछताछ के लिए इन तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।  मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी अनिल राय आकाशवाणी वाराणसी में वरिष्ठ टेक्निशियन के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 मई 2016 को अनिल राय किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोरखपुर गए थे। वहां से रात को रोडवेज की बस से वाराणसी जा रहे थे।

रास्ते में शहर कोतवाली क्षेत्र के विमती गांव में अज्ञात बदमाशों ने अनिल राय की हत्या कर दी थी। 25 मई को अनिल राय की लाश बरामद हुई। घटना की जानकारी होने पर अनिल के परिवार के लोग कोतवाली पहुंचकर उनकी पहचान की थी। घटना के संबंध में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी।
 

दो आरोपी समर्थकों ने अदालत में किया सरेंडर

SP leader threatens to kill Kotwal during Akhilesh time, arrested in Yogi Raj
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
घटना की विवेचना कर रहे तत्कालीन शहर कोतवाल मो. ईसा ने पूछताछ के लिए पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के भतीजे और पल्हनी ब्लाक प्रमुख रन्नू यादव को थाने बुलाया। कोतवाल के इस बात से नाराज होकर रन्नू यादव 31 मई 2016 की रात करीब दस बजे अपने समर्थकों संग कोतवाली पहुंचे।

कार्यालय में मौजूद तत्कालीन कोतवाल मो. ईसा खां के प्रति अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए जान मारने की धमकी दी थी। घटना के संबंध में मो. ईसा खां ने तहरीर देकर रन्नू यादव सहित दस समर्थकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। तभी से पुलिस रन्नू यादव की तलाश में जुटी थी।

बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाल शिशिर त्रिवेदी विमती गांव पहुंचे और रन्नू यादव को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने रन्नू का चालान कर दिया।

उधर रन्नू के गिरफ्तार होने की सूचना पर रन्नू के नामजद दो समर्थक शहर कोतवाली क्षेत्र के कोलबाजबहादुर मुहल्ला निवासी लालचंद और सिधारी थाने के बेलइसा निवासी राजेश यादव ने न्यायालय में समर्पण कर दिया।

अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया। कोतवाली पुलिस पूछताछ के लिए तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed