{"_id":"58f8a72b4f1c1bc82a4703e6","slug":"sonbhadra-sprinkling-kerosene-oil-burns-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र : मिट्टी का तेल छिड़ककर पत्नी को जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनभद्र : मिट्टी का तेल छिड़ककर पत्नी को जलाया
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Thu, 20 Apr 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल थाना क्षेत्र के कर्रीबरांव गांव की फोटा (23) को बुधवार की रात में उसके पति ने मिट्टी का तेल छिड़क कर जला दिया। किसी तरह जान बचाकर अपने मायके करमा थाना क्षेत्र के जुड़वरिया गांव पहुंची विवाहिता ने आपबीती बताई।
विज्ञापन
विवाहिता को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर जुड़वरिया गांव निवासी कल्लू ने घोरावल थाने में दी तहरीर में दामाद के ऊपर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कल्लू ने दी तहरीर में अवगत कराया है कि उसने अपनी बेटी फोटा की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व कर्रीबरांव गांव निवासी ओमप्रकाश के साथ की थी।
विज्ञापन
शादी के बाद से ही ओमप्रकाश आए दिन पत्नी से झगड़ा और मारपीट किया करता था। घोरावल सीएचसी पहुंचे नायब तहसीलदार अनिल कुमार वर्मा को पीड़िता फोटा ने बताया कि बुधवार की रात करीब आठ बजे खाना खाने को लेकर उसका पति विवाद करने लगा।
विज्ञापन
आरोप है कि उसके पति ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। जलते कपड़े उतारकर और कंबल लपेटकर किसी तरह उसने आग बुझाई। उसके बाद उसके पति ने उसे घर के बाहर निकाल दिया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मजिस्ट्रेट के जरिए पीड़िता के दिए गए बयान के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।