{"_id":"5b8d3a8b42c79246452e072b","slug":"sonbhadra-pregnants-woman-murder-dead-body-thrown-in-bushes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में गर्भवती की गला रेत कर हत्या, झाड़ियों में फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनभद्र में गर्भवती की गला रेत कर हत्या, झाड़ियों में फेंका शव
ब्यूरो,अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Mon, 03 Sep 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सोनभद्र में गर्भवती महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह उसका शव उसके घर के पीछे झाड़ी में मिलने से कोहराम मच गया। जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र के राय कालोनी स्थित झोपड़ पट्टी में रहने वाली प्रमिला पनिका (40) पत्नी शंख लाल का शव उसी के घर के पीछे झाड़ी में सोमवार की सुबह बरामद हुअा।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। महिला को गला रेतकर मौत के घाट उतारा गया था। उसके शरीर पर धारदार हथियार के कई जख्म भी पाए गए। महिला के बड़े पुत्र राम के मुताबिक रविवार की रात परिवार के सभी सदस्य साथ में खाना खाए। इसके बाद उसकी मां प्रमिला 10 वर्षीय छोटी बहन को लेकर अपने कमरे में सोने चली गयी।
वह और उसका छोटा भाई दूसरे कमरे में सोने चले गए। रात करीब दो बजे वह दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन दरवाजा बाहर से बंद था। उसने मां प्रमिला को जगाने के लिए शोर मचाया। जिस पर उसकी छोटी बहन की नींद खुली और उसी ने दरवाजा खोला। लेकिन उसकी मां घर में नहीं मिली। उनकी नजर घर के पीछे झाड़ी में पड़ी, जहां उसकी मां की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।

मां का शव देखकर चीखने लगे बच्चे
हत्या
मां का शव देखकर बच्चे चीखने लगे तो लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने राम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं प्रमिला के पुत्र राम का आरोप है कि पुलिस ने मामले में जल्दबाजी की। घर से किसी को बुलाने का मौका ही नहीं दिया और आनन-फानन में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रमिला की हत्या से उसके घर ही नहीं पूरे बस्ती के लोगों में दहशत फैल गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल अवधेश सिंह, क्षेत्राधिकारी दुद्धी सुनील कुमार विश्नोई ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एएसपी नक्सल ने बताया कि बीजपुर पुलिस के अलावा म्योरपुर व बभनी पुलिस की संयुक्त टीम को मामले के खुलासे के लिए लगाया गया है।