फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sonbhadra police caught truck recovered 27 lakh rupees liquor

पुलिस ने पकड़ी 27 लाख की अवैध शराब, हरियाणा से जा रही थी बिहार

Mon, 03 Jun 2019 07:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 03 Jun 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra police caught truck recovered 27 lakh rupees liquor
पुलिस ने पकड़ी शराब - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की पुलिस ने आठ सौ पेटी शराब बरामद की है। हर एक पेटी में 48 शराब की बोतल थीं। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कीमत तकरीबन 27 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


सोनभद्र जिले के सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मधुपुर में सोमवार को पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आठ सौ पेटी शराब बरामद की। शराब की बोतल पर बेस्टो विस्की सेल इन हरियाणा लिखा हुआ है। शराब बिहार ले जाई जा रही थी। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने सोमवार को बताया कि एएसपी ओपी सिंह की देखरेख और सीओ अभिषेक सिंह की अगुवाई में शराब तस्करों को पकड़ने के लिए दो टीमें बनाई गईं। सोमवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि शराब से भरा ट्रक नौगढ़ के रास्ते बिहार जाने वाला है। मधुपुर से नौगढ़ जाने वाले मोड़ पर सदर कोतवाल नवीन तिवारी और स्वाट टीम प्रभारी बृजेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर आ रहे ट्रक रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक से पूछताछ में उसकी पहचान हरियाणा के रोहतक जिले के सपला थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर निवासी कृष्ण चंद्र के रूप में हुई। उसने बताया कि अवैध शराब को हरियाणा से बिहार ले जाना था। रास्ते में कई चालक बदले जाते हैं। बागपत से उसे ट्रक चंदौली बार्डर तक पहुंचाने के लिए मिला था। ट्रक पहुंचाने के एवज में 12 हजार रुपये मिलते हैं।

चालक ने बताया कि ट्रक मालिक का नाम अनिल शर्मा है, मगर वह उन्हें पहचानता नहीं है। सिर्फ मोबाइल से बात होती है। एसपी ने टीम को 15 हजार नगद पुरस्कार दिया गया है। एसपी बताया कि इस मामले में दो टीमें गठित की गई हैं। सोमवार को एक टीम शराब तस्करों को पकड़ने के लिए रवाना हो गई। पुलिस का दावा है कि विवेचना के दौरान अवैध शराब में शामिल लोगों का चेहरा बेनकाब हो जाएगा और उन्हें पकड़ा जाएगा।

ट्रक के चारों तरफ भूसा में भरी बोरियां रखी गई थीं :
एसपी ने बताया कि शराब का सैंपल जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। ट्रक के डाला में चारों तरफ भूसे से भरी बोरियां रखने के बाद बीच में शराब की पेटियां रखी गई थीं। ताकि चेकिंग के दौरान किसी को शक ना हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed