फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sonbhadra : Attacking the axe, the young man cut off, girlfriend injured

सोनभद्र : कुल्हाड़ी से हमला कर युवक को काट डाला, प्रेमिका घायल

Tue, 18 Apr 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Tue, 18 Apr 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra : Attacking the axe, the young man cut off, girlfriend injured
demo pic - फोटो : अमर उजाला

चोपन थाना क्षेत्र के कुरहुल गांव में सोमवार की रात एक व्यक्ति ने सुुुभाष मौर्य (35) की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। युवक के गर्दन और बाजू पर हमला किया गया। हमलावर ने प्रेमा देवी (30) के माथे पर भी हमला किया जिससे वह घायल हो गई।

विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया। घायल महिला को पुलिस पूछताछ के लिए ले गई। मामला आशनाई का होने की चर्चा है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर खून और मिट्टी का नमूना लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ के बंधवा बाजार पट्टी निवासी सुभाष मौर्य पुत्र राजेंद्र मौर्य ट्रक चालक है। वह अक्सर बालू लादने सोन नदी से सटे बालू खदानों में जाता था। इससे उसका आते-जाते कुरहुल गांव निवासी छोटक केवट के परिवार से संबंध बन गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से छोटक अपने घर से गेहूं की कटाई करने के लिए कहीं बाहर गया हुआ है। इस बीच रविवार की शाम ही बबलू उसके घर पहुंचा। सोमवार की रात वह छोटक के घर में ही सोया हुआ था। इस दौरान गांव का ही एक व्यक्ति छोटक के घर गया।

चर्चा है कि उसने सुभाष और छोटक की पत्नी को आपत्तिजनक हाल में देखा और आग बबुला होकर पास में ही रखे टंगारी से उसने सुभाष के गर्दन पर पहला हमला किया। फिर दूसरा हमला उसके बाजू पर किया। इससे सुभाष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

बीच-बचाव में उसने छोटक की पत्नी प्रेमा देवी के सिर पर भी टंगारी से हमला किया जिससे वह घायल हो गई। शोर सुनकर घर के बाहर सो रहे छोटक के बच्चों समेत आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इसी बीच मौका पाकर हमलावर वहां से फरार हो गया।

रात में ही घटना की सूचना पुलिस को क्षेत्रीय लोगों ने दी। पुलिस मंगलवार की सुबह गांव में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर पुलिस ने महिला प्रेमा देवी को हिरासत में ले लिया है।


पुलिस का कहना है कि मामला आशनाई से जुड़ा है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी को तलाशा जा रहा है। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं पड़ी है। उधर मौके पर पहुंची फोरेंसिक लैब की टीम ने जांच के लिए मौके पर पड़े रक्त, मिट्टी आदि का नमूना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed