फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Son kills his father due to family dispute in azamgarh

आजमगढ़: सास-बहू की लड़ाई के बीच पिता-पुत्र में मारपीट, पिता की मौत, बेटा घायल

Mon, 23 Jul 2018 10:22 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 23 Jul 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
Son kills his father due to family dispute in azamgarh
demo pic

विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव में सास और बहू के झगड़े को लेकर पिता और पुत्र के बीच मारपीट होने लगी। इसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के लोग मामले में बीच बचाव कर घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रबंध कर रहे थे कि पिता की मौत हो गई। जबकि बेटे का इलाज चल रहा। घटना के संबंध में मृत वृद्ध की पत्नी ने अपने बेटे और बहू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस बहू को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली है। 

मृत वृद्ध जगपत राम (70) बिलरियागंज थाना क्षेत्र के शांतिपुर पथरपुरवा गांव का निवासी था। जगपत राम की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है।  उससे दो बेटे रामबचन और रामधनी हैं। इनमें से एक बेटा पंजाब में रहता है जबकि दूसरा गांव में ही अलग मकान बनाकर रहता है।
विज्ञापन


पहली पत्नी की मौत के बाद जगपत ने अपनी पत्नी की छोटी बहन सुशीला देवी से शादी कर ली। उससे एक बेटा रामजतन (40) है। जगपत अपनी पत्नी सुशीला, बेटा रामजतन और बहू सरिता के साथ रहता था। रामजतन महराजगंज बाजार में दुकान चलाता है। शनिवार की देर शाम किसी बात को लेकर सास सुशीला और बहू सरिता के बीच लड़ाई हो गई। इस दौरान जगपत और उसका बेटा रामजतन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैरइरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज

Son kills his father due to family dispute in azamgarh
यूपी पुलिस

पिता-पुत्र अपनी-अपनी पत्नी के पक्ष में खड़ा होकर मारपीट करने लगे। इस दौरान दोनों के बीच जमकर लाठी-डंडा चला जिसमें दोनों घायल हो गए। घटना के बाद गांव के लोग मौके पर जुटे और बीच बचावकर घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करने लगे। तभी जगपत राम की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। घटना के संबंध में सुशीला ने तहरीर देकर अपने बेटे और बहू के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस गैरइरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कर सुशीला को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मामूली विवाद में पिता-पुत्र के बीच मारपीट हुई थी।

सिर में चोट लगने से पिता जगपत की मौत हो गई जबकि रामजतन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। रामजतन की पत्नी सरिता को गिरफ्तार कर उसका चलान कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed