{"_id":"5da322418ebc3e014d6821f8","slug":"son-father-died-in-due-to-current-in-high-tension-line-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: घर में रंगाई कर रहे पिता-पुत्र की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गाजीपुर: घर में रंगाई कर रहे पिता-पुत्र की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत
Sun, 13 Oct 2019 06:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 13 Oct 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद नगर के सदर रोड पर रविवार को मकान की रंगाई समय बिजली का करेंट लग जाने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
नगर में सदर रोड पर तहसीलदार बंगला से सटे अहिरौली ग्राम निवासी डा भगवान राय का मकान है। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर उनकी होम्योपैथी की डिस्पेंसरी चलती है और ऊपर किरायेदार रहते हैं।
विज्ञापन
दीपावली पर मकान की सफाई के लिए मजदूर लगे थे। दोपहर में दो बजे मकान के ऊपरी तल पर रंगाई करते समय सामने से से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार से लोहे की सीढ़ी उससे टच हो गईृ, जिससे उसमें करंट दौड़ जाने से रंगाई कर रहे नगर के कोटिया मुहल्ला निवासी हाफिज मुहर्रम अली(55) और उसके पुत्र वीरू अली(20) की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
घटना से गुस्साए लोंगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर जाम समाप्त हुआ था।