फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six thousand liters spirit was brought for making illegal liquor, 1 arrested

अवैध शराब बनाने के लिए ले आए थे छह हजार लीटर स्प्रिट, 1 गिरफ्तार, एसटीएफ की कार्रवाई 

Thu, 24 Sep 2020 11:45 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 24 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Six thousand liters spirit was brought for making illegal liquor, 1 arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के संदहां क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बुधवार की देर रात एक कंटेनर में हरियाणा से लाई गई 6050 लीटर स्प्रिट बरामद की। इस स्प्रिट का इस्तेमाल गाजीपुर और बिहार में अवैध तरीके से शराब बनाने में किया जाना था। स्प्रिट के साथ आगे कार लेकर चल रहे गाजीपुर के खानपुर थाना के पटना निवासी भैयालाल निषाद को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, कंटेनर छोड़ कर भाग निकले चालक की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन


एसटीएफ को कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि वाराणसी व आसपास के जनपदों में अवैध शराब बनाने वाले गिरोह हरियाणा से अवैध तरीके से स्प्रिट मंगा रहे हैं। अभिसूचना संकलन के दौरान सूचना मिली कि हरियाणा से अवैध रूप से लाई जा रही स्प्रिट चौबेपुर के रास्ते गाजीपुर ले जाई जाएगी।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर एसटीएफ के दरोगा पवन सिंह, आरक्षी आलोक पाण्डेय, शैलेंद्र उपाध्याय व राघवेन्द्र तिवारी और चौबेपुर थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने संदहां तिराहा के समीप घेरेबंदी की। मुखबिर द्वारा बताई गई कार और कंटेनर को रुकवाया गया। कंटेनर का चालक भाग निकला, लेकिन कार का चालक पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गिरफ्तार भैयालाल ने पूछताछ में बताया कि वह हरियाणा के सोनीपत से अवैध तरीके से स्प्रिट खरीदकर शंभू ट्रान्सपोर्ट, मोहाली के नाम से फर्जी बिल्टी बनवाता है। इसके बाद भारत बेंज कंटेनर के माध्यम से स्प्रिट लाकर गाजीपुर और बिहार में सप्लाई करता है।

स्प्रिट में रंग, केमिकल और अन्य सामग्री मिलाकर नकली शराब बनाकर उसे उसे असली बताते हुए ठेकों में बेंच दिया जाता है। भैयालाल के खिलाफ चौबेपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed