फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sigra, Varanasi million in jewelry stolen from hotel

सिगरा में होटल से दस लाख के जेवर चोरी

Thu, 18 Feb 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Thu, 18 Feb 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
Sigra, Varanasi million in jewelry stolen from hotel

अमेरिका से रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आए एनआरआई दीप गुप्ता की बुआ मनीषा की अटैची से सिगरा स्थित एक होटल से 10 लाख रुपये के जेवरात गायब होने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन

बुधवार को सूचना पाकर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ सिगरा पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला गया लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

जौनपुर के मूल निवासी दीप गुप्ता और उनकी पत्नी प्रीती गुप्ता अमेरिका में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए वे बनारस आकर सिगरा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा से दीप गुप्ता की बुआ मनीषा हलवाई भी इसी शादी में शामिल होने के लिए आई थीं। जिस होटल में दीप और प्रीती ठहरे थे, वहीं मनीषा भी रुकीं।
मंगलवार को तीनोें लोग होटल के कमरे से निकलकर रिश्तेदारों से मुलाकात करने और खरीदारी में व्यस्त रहे। देर रात सभी होटल आकर सो गए।
बुधवार की सुबह जब सभी सोकर उठे तो मनीषा ने बताया कि उनके कमरे में रखी अटैची से 10 लाख रुपये के जेवरात गायब हैं। उन्होंने होटल प्रबंधन के कर्मचारियों पर जेवरात के चोरी करने का आरोप लगाया है।

सिगरा थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सिद्धार्थ होटल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तफ्तीश की जा रही है, जल्द ही जेवरात बरामद कर पीड़ितों को सुपुर्द किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed