कालीन कंपनी में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक्सपोर्टर और वकील गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
भदोही कोतवाली क्षेत्र के एक कालीन कंपनी में महिला से सामूहिक दुष्कर्म में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने एक कालीन निर्यातक और अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को मंगलवार को पुलिस कप्तान राम बदन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सामने पेश किया।
पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि भदोही नगर निवासी एक महिला केसरी एक्सपोर्ट कालीन कंपनी में काम करती है। दो दिन पहले भदोही कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि निर्यातक रामचंद्र और अधिवक्ता अरुण दूबे उसे जबरन एक कमरे में ले गए और कई दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया।
पुलिस ने दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मुखबिर की सूचना पर सोमवार की रात में आरोपी रामचंद्र और अरुण दूबे निवासी जलालपुर को गिरफ्तार किया।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस को संबंधित कालीन कंपनी के सीसीटीवी में साक्ष्य मिले, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट में भी राहत नहीं मिली। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।