फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SDM court clerk take bribe and arrest

बलिया में एसडीएम कोर्ट का पेशकार घूस लेते गिरफ्तार

Fri, 07 Sep 2018 08:51 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बलिया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 07 Sep 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
SDM court clerk take bribe and arrest
पेशकार (बीच में बैठा हुआ) - फोटो : amar ujala
यूपी के बलिया में एसडीएम कोर्ट के पेशकार (अलहमद) वशिष्ठ शर्मा को शुक्रवार को जमीन की दाखिल-खारिज कराने के नाम पर 1500 रुपए रिश्वत लेते भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी की टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। उभांव थाने में मुकदमा दर्ज करा कर टीम ने पेशकार को पुलिस को सौंप दिया। घटना को लेकर तहसील परिसर में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन


जिले के नगरा थाना क्षेत्र के गौरी ताड़ ग्राम निवासी हरिश्चंद्र यादव ने बिहार ग्राम में चार जनवरी 2001 को साढ़े 42 डिसमिल भूमि का बैनामा कराया था, लेकिन तहसील में भूमि का दाखिल-खारिज नहीं हो पा रहा था। एसडीएम कोर्ट के पेशकार वशिष्ठ शर्मा ने दाखिल-खारिज के नाम पर 15 सौ रुपए की मांग की।
विज्ञापन


टीम के प्रभारी निरीक्षक रामसागर ने बताया कि हरिश्चंद्र ने छह सितंबर को इसकी शिकायत की। टीम के सदस्य शुक्रवार को तहसील पहुंचे। हरिश्चंद्र ने पेशकार को फोन कर पैसा देने के लिए कोर्ट से बाहर बुलाया। उसके बुलाने पर पेशकार वशिष्ठ शर्मा कोर्ट से बाहर निकला तथा हरिश्चंद्र से 15 सौ रुपए ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये लेते ही टीम ने पेशकार को दबोच लिया तथा पानी से हाथ धुलवाए जिससे उसके हाथ लाल हो गए। इसके बाद टीम ने उभांव थाने में केस दर्ज करवा कर पुलिस को उसे सौंप दिया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed