{"_id":"574368194f1c1b6127690952","slug":"sajid-khan-s-close-the-nia-will-interrogate-asadullah","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजिद के करीबी सैफ, असदुल्लाह से पूछताछ करेगी एनआईए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साजिद के करीबी सैफ, असदुल्लाह से पूछताछ करेगी एनआईए
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 24 May 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसआईएस के नए वीडियो में आजमगढ़ का फरार आतंकी बड़ा साजिद ही है या कोई और, इसकी तस्दीक के लिए एनआईए समेत अन्य खुफिया एजेंसियां साजिद के करीबी दोस्त रहे मो. सैफ और असदुल्लाह उर्फ हड्डी से पूछताछ करने की तैयारी में हैं। आजमगढ़ के रहने वाले ये दोनों आतंकी अलग-अलग जेल में बंद हैं। बड़ा साजिद, सैफ और असदुल्लाह दिल्ली के बटाला हाउस कांड में साथ थे।
पुलिस के पास बड़ा साजिद की जो तस्वीरें हैं, वह 2008 के पहले की हैं। वीडियो में दिख रहा चेहरा साजिद की पुरानी फोटो से मेल नहीं खा रहा है। शुरुआती जांच में सुरक्षा एजेंसियों को वीडियो में साजिद की मौजूदगी के प्रमाण नहीं मिले हैं। तीन दिन पूर्व आईएसआईएस की ओर से एक वीडियो जारी किया गया था। इसमें आजमगढ़ के फरार आतंकी बड़ा साजिद और अबू राशिद के होने का दावा किया था।
वीडियो वायरल होने के बाद से सुरक्षा एजेंसियां उसकी तस्दीक में जुट गई हैं। पिछले साल जुलाई में ही एजेंसियों को पता चला था कि बड़ा साजिद सीरिया में आईएसआईएस की ओर से लड़ते हुए मारा गया है।
विज्ञापन
अब उसका नया वीडियो आने के बाद से एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। यूपी एटीएस ने पुराने फोटो के आधार पर वीडियो की तस्दीक की लेकिन फोटो मेल नहीं खाया। इस संदर्भ में आजमगढ़ के कुछ लोगों से संपर्क किया गया लेकिन वह भी कुछ नहीं बता पाए।
वीडियो में बड़ा साजिद है या नहीं इसकी पुख्ता जांच के लिए एनआईए अब अहमदाबाद की जेल में बंद आजमगढ़ के संजरपुर निवासी मौ. सैफ और किसी अन्य जेल में बंद देवगांव निवासी असदुल्लाह उर्फ हड्डी से पूछताछ करेगी। मो. सैफ दिल्ली के बाटला हाउस कांड में मौके से गिरफ्तार किया गया था जबकि असदुल्लाह को 2013 यासिन भटकल के साथ बिहार-नेपाल बार्डर से गिरफ्तार किया गया था। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि मो. सैफ और असदुल्लाह ही बड़ा साजिद के सबसे करीबी थे।