फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अवैध संबंध के शक में साधु को काट डाला, शव को आंगन में दफनाया

Sun, 10 Dec 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 10 Dec 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
saint  murder in varanasi over doubt of illegal relation
साधु की हत्या - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां अवैध संबंध के शक में साधु राजेंद्र दास उर्फ डॉ. चौहान (60) को धारदार हथियार से काट डाला गया। साधु के शव को घर के आंगन में ही दफना दिया गया। किसी ने खबर पुलिस को कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।  आगे की स्लाइड्स देखें...

 
saint  murder in varanasi over doubt of illegal relation
साधु की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके से दो फावड़ा, दो रम्मा, गेरुआ वस्त्र और साधू का फोटो बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में मुन्नू पासवान और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। उनके दो बेटे और एक बेटी को ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दिया गया है। आशंका है कि पत्नी के साथ अवैध संबंध की वजह से मुन्नू ने हत्या की है। पुलिस आशनाई और संपत्ति विवाद के मद्देनजर जांच कर रही है। 

 
saint  murder in varanasi over doubt of illegal relation
साधु की हत्या - फोटो : अमर उजाला
शहर के पंचगंगा घाट स्थित श्रीमठ के साधु राजेंद्र दास उर्फ डॉ. चौहान बुधवार की शाम जंसा थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर नई कॉलोनी निवासी मुन्नू पासवान के घर पहुंचे थे। रात में वह मुन्नू के घर ही रुके थे। रात में ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रात में बेरहमी से हो रही पिटाई के दौरान चीख-पुकार पड़ोसियों ने सुनी तो वह घर पहुंचे। मुन्नू की पत्नी राधिका ने मामला दबाने के लिए लोगों को बता दिया कि पति शराब पीकर उत्पात कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
saint  murder in varanasi over doubt of illegal relation
साधु की हत्या - फोटो : अमर उजाला
दो दिन बाद भी मुन्नू के घर आए साधु को लोगों ने बाहर नहीं देखा तो अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह घटना की सूचना गांव के ही विनोद सिंह को दी। उन्होंने जंसा पुलिस को घटना की सूचना दी। लोगों ने पहले साधु का मोबाइल मिलाना शुरू किया जो बंद मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुन्नू पासी से पूछताछ की तो उसने बताया कि साधु मेरे घर के पारिवारिक सदस्य थे। वे काफी बुजुर्ग थे जिनकी स्वाभाविक मौत हो गई तो गुरु समान साधु को घर के आंगन में बने पुराने टैंक में समाधि दे दी। 

 
विज्ञापन
saint  murder in varanasi over doubt of illegal relation
साधु की हत्या
पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो मुन्नू टूट गया। बताया कि अवैध संबंध के चलते परिवार वालों के साथ मिलकर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर शव दफना दिया गया। सूचना पर एसपी ग्रामीण अमित कुमार, एसडीएम राजातालाब ईशा दुहन, सीओ सदर अंकिता सिंह भी मौके पर पहुंचीं। शव बाहर निकलवाया गया। शरीर पर रॉड से पिटाई के निशान थे। मौके पर डॉग स्क्वॉड, फिंगर प्रिंट की टीम ने भी जांच-पड़ताल की। साधु राजेंद्र दास मूल रूप से पंजाब के लुधियाना जिले के निवासी थे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed