{"_id":"5a2c30ee4f1c1bbd208b5bc6","slug":"sepoy-who-sent-message-to-a-student-got-suspended","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छात्रा को वॉट्सएप पर मेसेज भेजने वाला सिपाही निलंबित, SSP से की थी शिकायत, किए थे ये सब मैसेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को वॉट्सएप पर मेसेज भेजने वाला सिपाही निलंबित, SSP से की थी शिकायत, किए थे ये सब मैसेज
Sun, 10 Dec 2017 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 10 Dec 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जयपुरिया की छात्रा को वॉट्सएप पर मैसेज भेजने वाले सिपाही गौरव प्रकाश को एसएसपी ने शनिवार को निलंबित कर दिया। गोमतीनगर थाना में तैनात सिपाही पर लगे आरोपों की जांच गोमतीनगर सीओ दीपक कुमार सिंह को सौंपी गई थी। सीओ ने बताया कि उन्होंने सिपाही को दोषी पाते हुए निलंबन की संस्तुति की जिसके बाद कार्रवाई की गई।
2 of 5
छात्रा ने नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार दोपहर जयपुरिया आए एसएसपी दीपक कुमार से अपनी पीड़ा बताई थी। भरे सभागार में उसने राजधानी पुलिस पर सवाल उठाए थे। छात्रा ने कहा था कि कॉलेज में डीजे नाइट के दौरान वह अपने दोस्त के साथ गोमतीनगर स्टेशन गई थी, जहां पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और थाना ले आई। उसे व दोस्त को कई घंटे बैठाए रखा। (सिपाही की शिकायत सुनकर एसएसपी दीपक कुमार अवाक रह गए थे और छात्रा को जांच का भरोसा दिलाया था।)
3 of 5
- फोटो : amar ujala
छात्रा ने पुलिसकर्मियों को नियम-कानून के बारे में बताया तो वह अभद्रता करने लगे। उसे व उसके पिता को गालियां दीं। छात्रा को कुछ देर बाद थाने से छोड़ दिया गया, पर गौरव प्रकाश नाम के सिपाही ने उसके वॉट्सएप पर मेसेज भेजने शुरू कर दिया। एसएसपी ने छात्रा की शिकायत पर सिपाही का पता लगाकर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
छात्रा का कहना था कि वह सिपाही को नहीं पहचानती लेकिन उसके वॉट्सएप पर लगी डिस्प्ले पिक्चर डाउनलोड कर रखी है। उसने एसएसपी को सिपाही की फोटो दिखाई, जिस पर उन्होंने सीओ गोमतीनगर को जांच सौंपी।
विज्ञापन
5 of 5
शनिवार को सीओ ने सिपाही को दोषी पाते हुए अपनी रिपोर्ट सौंप दी। एसएसपी का कहना है कि पुलिसकर्मियों को किसी को भी मेसेज या कॉल नहीं करनी चाहिए थी। यह सेवा नियमावली के विपरीत है इसलिए कार्रवाई की गई है। ऐसा कोई भी मामला आएगा तो दोषी पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। (तस्वीर में आरोपी सिपाही।)
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।