{"_id":"5a2a48964f1c1bc45b8bad02","slug":"saint-murder-in-varanasi-over-doubt-of-illegal-relation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध के शक में साधु को काट डाला, शव को आंगन में दफनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंध के शक में साधु को काट डाला, शव को आंगन में दफनाया
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
साधु की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां अवैध संबंध के शक में साधु राजेंद्र दास उर्फ डॉ. चौहान (60) को धारदार हथियार से काट डाला गया। साधु के शव को घर के आंगन में ही दफना दिया गया। किसी ने खबर पुलिस को कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। आगे की स्लाइड्स देखें...
साधु की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके से दो फावड़ा, दो रम्मा, गेरुआ वस्त्र और साधू का फोटो बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में मुन्नू पासवान और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। उनके दो बेटे और एक बेटी को ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दिया गया है। आशंका है कि पत्नी के साथ अवैध संबंध की वजह से मुन्नू ने हत्या की है। पुलिस आशनाई और संपत्ति विवाद के मद्देनजर जांच कर रही है।
साधु की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
शहर के पंचगंगा घाट स्थित श्रीमठ के साधु राजेंद्र दास उर्फ डॉ. चौहान बुधवार की शाम जंसा थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर नई कॉलोनी निवासी मुन्नू पासवान के घर पहुंचे थे। रात में वह मुन्नू के घर ही रुके थे। रात में ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रात में बेरहमी से हो रही पिटाई के दौरान चीख-पुकार पड़ोसियों ने सुनी तो वह घर पहुंचे। मुन्नू की पत्नी राधिका ने मामला दबाने के लिए लोगों को बता दिया कि पति शराब पीकर उत्पात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
साधु की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन बाद भी मुन्नू के घर आए साधु को लोगों ने बाहर नहीं देखा तो अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह घटना की सूचना गांव के ही विनोद सिंह को दी। उन्होंने जंसा पुलिस को घटना की सूचना दी। लोगों ने पहले साधु का मोबाइल मिलाना शुरू किया जो बंद मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुन्नू पासी से पूछताछ की तो उसने बताया कि साधु मेरे घर के पारिवारिक सदस्य थे। वे काफी बुजुर्ग थे जिनकी स्वाभाविक मौत हो गई तो गुरु समान साधु को घर के आंगन में बने पुराने टैंक में समाधि दे दी।
विज्ञापन
साधु की हत्या
पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो मुन्नू टूट गया। बताया कि अवैध संबंध के चलते परिवार वालों के साथ मिलकर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर शव दफना दिया गया। सूचना पर एसपी ग्रामीण अमित कुमार, एसडीएम राजातालाब ईशा दुहन, सीओ सदर अंकिता सिंह भी मौके पर पहुंचीं। शव बाहर निकलवाया गया। शरीर पर रॉड से पिटाई के निशान थे। मौके पर डॉग स्क्वॉड, फिंगर प्रिंट की टीम ने भी जांच-पड़ताल की। साधु राजेंद्र दास मूल रूप से पंजाब के लुधियाना जिले के निवासी थे।