फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rpf recovered three girls from farakka express train in jaunpur take from malda to delhi

आरपीएफ ने बरामद की मालदा से दिल्ली ले जाई जा रहीं तीन लड़कियां, हिरासत में लिए दो युवक

Sat, 27 Jul 2019 11:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 27 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rpf recovered three girls from farakka express train in jaunpur take from malda to delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

मालदा टाउन से दिल्ली जा रही फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से शनिवार को आरपीएफ की टीम ने तीन किशोरियों के साथ दो युवकों को हिरासत में लिया है। इन किशोरियों को बहला-फुसलाकर कर ले जाया जा रहा था। मामला मानव तस्करी से जुड़ा होने का अंदेशा है।

विज्ञापन


आरपीएफ को वाराणसी के उच्चाधिकारियों से सूचना मिली थी कि मालदा से दिल्ली जा रही फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से कुछ लड़कियों को ले जाया जा रहा है। सूचना पर सक्रिय हुए आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव, उप निरीक्षक आरएल किस्कू, कांस्टेबल दिलीप सिंह व संजय के साथ जौनपुर के शाहगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की जांच में जुट गए।
विज्ञापन


ट्रेन को खंगाला गया लेकिन यहां सफलता नहीं मिली। ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई फिर भी आरपीएफ की टीम ट्रेन में सवार होकर एक एक कोच की छानबीन शुरू कर दी। ट्रेन बेलवाई के पास पहुंची तो इंजन से तीसरे नंबर की जनरल बोगी में आरपीएफ को संदिग्ध लड़कियां मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ ने चलती ट्रेन का दरवाजा अंदर से बंद कर एक एक से पूछताछ की। जांच के दौरान दो युवकों को भी हिरासत में ले लिया। किशोरियां इटहर गर्ल्स हाईस्कूल मालदा की हाईस्कूल की छात्रा बताई गई हैं।

इनमें प्रिया दास(17) पुत्री जतिन दास निवासी पाइक पारा, जश्मीन परवीन(16) पुत्री जफरुद्दीन निवासी बिधिवली, शर्मिला बर्मन (15) पुत्री टनका बर्मन निवासी रानीपुर, थाना इटहर जिला दिनाजपुर पश्चिम बंगाल व आरोपी युवकों में पप्पू सरकार पुत्र उज्ज्वल सरकार, प्रणौ सरकार पुत्र विजय सरकार निवासी जोगनी ग्राम, थाना मनिक चौक जिला मालदा पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

आरपीएफ उनसे  पूछताछ कर रही है। लड़कियों व आरोपियों की बरामदगी की सूचना बंगाल की मालदा पुलिस को दी गई। पुलिस बंगाल से शाहगंज के लिए रवाना हो चुकी है। आरोपियों का आरपीएफ को दिया जा रहा गोलमोल जवाब से मानव तस्करी का अंदेशा है। इसके पहले जफराबाद स्टेशन पर भी आरपीएफ ने ट्रेन में छानबीन की थी लेकिन यहां लड़कियों की तलाश नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed