{"_id":"59313a694f1c1bcb63bdb486","slug":"robery-with-band-party-owner-at-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंड पार्टी संचालक को ऑटो चालक और महिला ने चना खिलाकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंड पार्टी संचालक को ऑटो चालक और महिला ने चना खिलाकर लूटा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 02 Jun 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी कैंट थाना अंतर्गत लालपुर क्षेत्र में ऑटो सवार लोगों ने बैंड पार्टी संचालक सिकरौल निवासी गफूर से 22 हजार रुपया लूट लिया। घटना के संबंध में बुधवार को गफूर ने कैंट थाने पर तहरीर दी है। गफूर का आरोप है कि उसेे लूटने वाली महिला को उसने बुधवार को पकड़ लिया था लेकिन पुलिस ने सहयोग नहीं किया और वह भाग निकली।
गफूर ने बताया कि 30 मई की रात वह जंसा से एक वैवाहिक समारोह से खाली होकर कैंट पहुंचा। कैंट पर एक ऑटो में बैठकर भोजूबीर के लिए निकला। ऑटो में एक महिला पहले से बैठी हुई थी और रास्ते में उसने गफूर को चना खाने को दिया। जिसके बाद वह ऑटो में सो गया।
आंख खुली तो खुद को सुनसान स्थान पर आया। गफूर ने पूछा कि वह कहां है तो ऑटो चालक ने उसका हाथ बांध दिया और महिला ने उसकी जेब में मौजूद 22 हजार रुपया निकाल लिया। इसके बाद दोनोें उसे ऑटो से ढकेल दिए।
विज्ञापन
किसी तरह से गफूर घर पहुंचा और बुधवार को वह अपने साथियों के साथ कैंट पहुंचा। कैंट पर गफूर ने उक्त महिला को पकड़ लिया और सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
पुलिस का कहना था कि महिला का मामला है पहले मुकदमा दर्ज कराओ। इस पर गफूर ने गुरुवार को कैंट थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और महिला की खोजबीन के लिए फिर कैंट स्टेशन गया।