फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rape with varanasi airport girl in hotel

वाराणसी एयरपोर्ट पर कार्यरत युवती को होटल बुलाया, बीयर पिलाकर गैंगरेप

Wed, 04 Apr 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 04 Apr 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
Rape with varanasi airport girl in hotel
कैंट थाने में दो नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुरू की तफ्तीश - फोटो : demo
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक निजी विमान कंपनी में कार्यरत एक युवती के साथ होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर पर एयरपोर्ट पर तैनात डॉ. आशुतोष अस्थाना और इंडो-थाई विमान कंपनी के मैनेजर सत्येंद्र कुमार के विरुद्ध नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में सामूहिक दुराचार सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। सोमवार की देर रात मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया। बिहार की मूल निवासी पीड़िता के अनुसार वो बाबतपुर एयरपोर्ट पर एक निजी विमान कंपनी के लिए काम करती है और कैंट थाना क्षेत्र में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 27 मार्च को उसे एक बिजनेस डील और सैलरी बढ़ाने सहित अन्य मसलों पर बातचीत के लिए होटल रेडिसन में बुलाया गया। पीड़िता का आरोप है कि बातचीत के बाद उसने होटल के बार में डॉ. आशुतोष के साथ बीयर पी तो उसे उल्टी आने लगी।

इस पर उसने नींबू-पानी पिया और फिर डॉ. आशुतोष उसे एक कमरे में ले गया। पीड़िता ने बताया कि वह अर्धचेतना में थी। सब कुछ देख सकने के बावजूद किसी तरह का प्रतिरोध कर पाने की स्थिति में नहीं थी।

दोस्त की मदद से होटल से घर पहुंची

Rape with varanasi airport girl in hotel
होटल के कमरे में डॉ. आशुतोष, सत्येंद्र कुमार सहित कुछ अन्य लोगों ने उसके साथ दुराचार किया। होश में आने पर युवती ने अपने एक दोस्त को फोन कर आपबीती सुनाई और उसकी मदद से देर रात घर पहुंची।

पीड़िता के अनुसार उसे बीयर में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया था। पीड़िता ने बताया कि गैंगरेप के बाद से वह बेहद सहमी और तनाव में थी। किसी तरह से सोमवार को उसने हिम्मत जुटाई और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर घटना की शिकायत की।

इस बारे में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

उधर, एयरपोर्ट के निदेशक अनिल राय ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार किया। कहा कि यदि ऐसा हुआ है तो यह बेहद निंदनीय है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed