फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five members of a gang that stole diesel from trucks arrested

Bareilly News: ट्रकों से डीजल चुराने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2026 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Five members of a gang that stole diesel from trucks arrested
फतेहगंज पूर्वी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर निवड़िया मोड़ के पास पुलिस ने ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक कार में सवार पांच लोगों को सोमवार की रात गिरफ्तार किया। पुलिस का पीछा करने पर आरोपियों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से 40 लीटर की दस कैन, दो पाइप, दो तमंचे, एक चाकू, तीन मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है।
विज्ञापन

पूछताछ में गांव नवाननगला निवासी ओमेंद्र, ललित, अनिल, गांव देवनापुर निवासी सन्नी और हाफिजगंज के गांव प्रेमपुर निवासी सोनू ने बताया कि वे कई सालों से हाईवे पर ढाबों पर खड़े ट्रकों की टंकियों से डीजल चोरी करते थे। वे चोरी का डीजल अन्य ट्रक चालकों को बेच देते थे।
विज्ञापन

अपनी कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलते थे। इससे उन्हें कोई पकड़ नहीं सकता था। आरोपियों ने बताया कि कार सन्नी की है, जिस पर नंबर की फर्जी प्लेट लगाई गई थी। उन्होंने बरेली जनपद के अलावा हरदोई और पीलीभीत जैसे अन्य जनपदों से भी डीजल चोरी की वारदातें की हैं। पकड़े गए आरोपियों पर आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि सभी आरोपी रात में ढाबों पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करते थे। उन्होंने यह भी बताया कि इन लोगों पर पहले कोई मामला दर्ज नहीं है। यह उनकी पहली गिरफ्तारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed