फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A truck came into contact with an electric wire, triggering a shower of sparks; a school van was right behind, but a major disaster was averted.

Gorakhpur News: बिजली के तार से सटा ट्रक, निकली तेज चिंगारी, पीछे थी स्कूली वैन, टला बड़ा हादसा

Wed, 28 Oct 2026 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 28 Oct 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
A truck came into contact with an electric wire, triggering a shower of sparks; a school van was right behind, but a major disaster was averted.
- ईस्टर्नपुर कॉलोनी के पास एलटी लाइन से सटा ट्रक का ऊपरी हिस्सा
विज्ञापन

- चिंगारी निकलते ही सतर्क हुआ वैन चालक, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
- समय रहते वाहन रोकने से टली अनहोनी

संवाद न्यूज एजेंसी
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर क्षेत्र के तिनकोनिया नंबर एक स्थित ईस्टर्नपुर कॉलोनी के पास मंगलवार सुबह बिजली के तार से ट्रक का ऊपरी हिस्सा सट गया। संपर्क होते ही तेज चिंगारी निकली और धमाके जैसी आवाज हुई। गनीमत रही कि ट्रक के ठीक पीछे चल रही स्कूली वैन के चालक ने समय रहते सतर्कता बरती और वाहन रोक दिया।
इससे बड़ा हादसा टल गया। घटना सुबह करीब 6:33 बजे की है। पूरी घटना कुंदन उपाध्याय के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह एक बड़ा ट्रक पादरी बाजार से ईस्टर्नपुर होते हुए पप्पू मुर्गी फाॅर्म के पास स्थित कबाड़ी की दुकान पर कबाड़ लोड करने जा रहा था।
विज्ञापन

कॉलोनी के आगे पहुंचते ही ट्रक का ऊपरी हिस्सा एलटी बिजली लाइन से सट गया। तार के संपर्क में आते ही तेज चिंगारी निकली और धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। अचानक हुई घटना से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इसके बाद घरों की बिजली भी गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पीछे चल रही थी स्कूली वैन
घटना के समय ट्रक के ठीक पीछे स्कूली वैन चल रही थी। आसपास राहगीरों की भी आवाजाही थी। बिजली के तार से चिंगारी निकलते ही वैन चालक सतर्क हो गया और समय रहते वाहन रोक दिया। सुबह का समय होने के कारण सड़क पर बच्चों और अन्य लोगों के आने-जाने की आशंका भी थी। ऐसे में चालक की सतर्कता से संभावित अनहोनी टल गई। घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद बिजली की लाइन की ऊंचाई और सड़क से गुजरने वाले बड़े वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

--
गुलरिहा हादसे के बाद भी खतरा
कुछ दिन पहले गुलरिहा क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। उस दर्दनाक हादसे के बाद ईस्टर्नपुर में ट्रक के बिजली के तार से सटने की घटना ने एक बार फिर सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आस पास के लोगों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर बिजली के तारों की स्थिति और सड़क से गुजरने वाले वाहनों की सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत महसूस की जा रही है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed