फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rs 15.06 lakh withheld after supply of rice; death threats issued when payment was demanded.

Gorakhpur News: चावल की आपूर्ति के बाद 15.06 लाख रुपये दबाए, मांगने पर जान से मारने की धमकी

Wed, 28 Oct 2026 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 28 Oct 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Rs 15.06 lakh withheld after supply of rice; death threats issued when payment was demanded.
- बिहार के व्यापारी की तहरीर पर गीडा के राइस मिल के संचालक के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन


- दो ट्रकों से भेजा था 612 क्विंटल चावल

संवाद न्यूज एजेंसी
सहजनवां। चावल की आपूर्ति करने के बाद भुगतान में टालमटोल और बकाया रकम मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बिहार के रोहतास जिले के व्यापारी फते नारायण सिंह ने गीडा के सेक्टर 13 स्थित राइस मिल संचालक जनार्दन कुमार पर 15 लाख छह हजार 750 रुपये बकाया रखने का आरोप लगाया है। व्यापारी की तहरीर पर गीडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
व्यापारी फते नारायण सिंह के मुताबिक, वह ओम इंटरप्राइजेज के माध्यम से चावल का कारोबार करते हैं। वर्ष 2022 में उनकी गीडा सेक्टर 13 स्थित राइस मिल संचालक जनार्दन कुमार से बातचीत हुई थी। इसके बाद उन्होंने मिल पर चावल की आपूर्ति शुरू कर दी। व्यापारी का आरोप है कि दो और छह मार्च 2024 को उन्होंने दो ट्रकों से कुल 612.15 क्विंटल चावल की आपूर्ति की थी।
विज्ञापन

इसकी कीमत 18 लाख 79 हजार 300 रुपये थी। दोनों ट्रकों का 72 हजार 550 रुपये भाड़ा घटाने के बाद कुल भुगतान 18 लाख छह हजार 750 रुपये बनता था। फते नारायण सिंह के अनुसार, राइस मिल संचालक ने बैंक खाते के माध्यम से सिर्फ तीन लाख रुपये का भुगतान किया। शेष 15 लाख छह हजार 750 रुपये अब तक नहीं दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकाया रकम मांगने पर आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। व्यापारी का आरोप है कि बकाया भुगतान के लिए मिल पर पहुंचने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और वहां से भगा दिया गया। दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
सीओ गीडा आभा सिंह ने बताया कि व्यापारी की तहरीर के आधार पर जनार्दन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed