{"_id":"6ae1192c8dc1e0267802a235","slug":"bjym-city-general-secretary-fired-upon-with-a-handgun-panic-ensues-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-103641-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भाजयुमो नगर महामंत्री पर तमंचे से फायरिंग, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भाजयुमो नगर महामंत्री पर तमंचे से फायरिंग, दहशत
विज्ञापन
फरीदपुर। कस्बे के शांति नगर तिराहे पर स्थित एक जिम में घुसकर बदमाशों ने उत्पात मचाया। जिम बंद कर घर लौटने की तैयारी कर रहे संचालक पर करीब 30 दबंगों ने लाठी-डंडों और तमंचों के साथ हमला कर दिया।
फिर गाली-गलौज कर फायरिंग करते हुए भाग गए। इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच नामजद आरोपियों समेत अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
कस्बे के मोहल्ला महादेव शिव मंदिर के पास के निवासी विशाल प्रताप सिंह भाजपा युवा मोर्चा के नगर महामंत्री हैं। वह भाजपा विधायक के कार्यालय के सामने मेन रोड पर जिम चलाते हैं। सोमवार रात करीब 10:35 बजे वह अपना जिम बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान करीब 30 की संख्या में हथियारबंद बदमाश आ गए। पीड़ित विशाल प्रताप के अनुसार, हमलावरों ने बिना किसी बात के लाठी-डंडों से उस पर ताबड़तोड़ वार किए। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने उसके मुंह में तमंचा डालकर गालियां दीं और जान से मारने की नीयत से हमला किया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायर झोंक दिया, जिसमें गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि वे किसी और के लिए आए थे, लेकिन उनसे उनका सामना हो गया।
विज्ञापन
भाजयुमो नगर महामंत्री विशाल प्रताप सिंह पर हुए हमले की सूचना मिलने पर सोमवार रात में ही भाजपा के जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह व भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजू उपाध्याय कार्यकर्ताओं के साथ फरीदपुर थाने पहुंच गए। उन्होंने रात में ही पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा।