{"_id":"5b56fc374f1c1b4c748b6c46","slug":"rape-with-ninth-class-girl-student-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः पड़ोसी ने घर में घुसकर कक्षा नौ की छात्रा के साथ किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ः पड़ोसी ने घर में घुसकर कक्षा नौ की छात्रा के साथ किया रेप
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के एक गांव में 9वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के दादा ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। तहरीर में पीड़िता के दादा ने बताया कि सोमवार को उसकी नाबालिग पोती घर पर अकेले थी।
परिवार के सभी सदस्य खेत पर धान की रोपाई करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान मौका देख कर पड़ोसी अजय कुमार पुत्र लछिमन राम घर में घुस आया। उसने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया और फरार हो गया। शाम में परिवार के सदस्य जब खेत से घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई।
परिजन पीड़िता को लेकर थाने पर पहुंचे और पड़ोसी अजय के खिलाफ नामजद तहरीर दी। एसओ मेंहनाजपुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी पर रेप की धाराओं के साथ ही पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

झाड़ फूंक के नाम पर किशोरी संग तांत्रिक से बलात्कार
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खोजपुर गांव निवासी तांत्रिक इंद्रजीत राजभर पुत्र रामकरन राजभर ने झाड़ फूंक कराने आई किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के बताने पर मां ने तांत्रिक के खिलाफ सोमवार को फूलपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया।
तहरीर में किशोरी की मां ने बताया कि वह निजामाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी बेटी अक्सर ही बेहोश हो जाती थी। काफी इलाज कराया फिर भी वह ठीक नहीं हुई। इस पर वह को फूलपुर के खोजापुर निवासी तांत्रिक इंद्रजीत के पास आयी।
तांत्रिक ने 21 की रात में उसे बेटी के साथ बुलाया। बेटी को लेकर पहुंचने पर तांत्रिक उसे लेकर झाड़ी में चला गया और दुष्कर्म किया। बेटी को लेकर घर पहुंचने पर उसे घटना की जानकारी नहीं हुई। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी तांत्रिक फरार बताया जा रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।