{"_id":"5a732e9a4f1c1b8b268b7b89","slug":"rape-with-mentaly-weak-girl-at-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":" मानसिक रूप से कमजोर युवती संग दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानसिक रूप से कमजोर युवती संग दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर जिले के एक गांव निवासी मानसिक रूप से कमजोर युवती संग दुष्कर्म की सनसनीखेज मामला सामने आया है। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर युवती के संग गांव का ही एक युवक कई दिनों से दुष्कर्म कर रहा था। जब युवती गर्भवती हुई तो इसका खुलासा हुआ।
युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि वह महीनों से डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। पुलिस को दी गई तहरीर में युवती के पिता ने कहा है कि उनकी बेटी की मानसिक दशा कमजोर है।
परिवार के लोग जब खेत में काम करने चले जाते थे तो उसी समय गांव का ही एक युवक घर में घुसकर उसे डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता था। इधर बीच उसके शरीर में आए बदलाव को देख लोगों को हैरानी हुई।
विज्ञापन
उससे पूछताछ की गई तो उसने आरोपी का नाम बताया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।