फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rape with girl student in azamgarh father and uncle injured

आजमगढ़ में छात्रा से दुष्कर्म, बचाने पहुंचे पिता-चाचा को घोंपा चाकू

Wed, 02 May 2018 10:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 02 May 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
Rape with girl student in azamgarh father and uncle injured
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
बीए फाइनल की छात्रा की छात्रा घर से शौच के लिए जा रही थी। वह कुछ दूर आगे गई थी कि तभी पड़ोस का ही एक युवक ने युवती को अकेला देख उसका हाथ पकड़ कर घर में खींच ले गया। 
विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ रविवार की रात पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी होने पर युवती के पिता और चाचा युवक को पकड़ने गए तो उसने चाकू मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, गांव के लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दो अन्य की तलाश है। 
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की निवासी बीए फाइनल की छात्रा (23) रविवार की रात को लगभग दो बजे घर से शौच के लिए जा रही थी।

वह कुछ दूर आगे गई थी कि तभी पड़ोस का ही एक युवक ने युवती को अकेला देख उसका हाथ पकड़ कर घर में खींच ले गया। जहां उसने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर युवती के पिता और चाचा भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने जब प्रतिरोध किया तो आरोपी बृजेश ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। दोनों को घायल कर युवक भागने का प्रयास कर रहा था कि तब तक गांव के लोग भी आ गए। ग्रामीणों ने बृजेश को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद चाकू समेत जीयनपुर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।

साथ ही घायलों को सीएचसी हरैया में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में युवती ने बृजेश, दिनेश और बसंतू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस गिरफ्तार बृजेश का चालान कर दिया है। 
 

बलिया में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Rape with girl student in azamgarh father and uncle injured
बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही युवक ने सोमवार की रात दुष्कर्म किया। इस मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया।        

बताया जाता है कि फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम को शौच करने के लिए गई 11 वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। रात में इसकी जानकारी पीड़िता ने अपने परिवार वालों को दी।

सुबह ही थाने पहुंचकर परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस बाबत पूछे जाने पर सीओ सदर मो. नसीम ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed